मोदी-ओबामा के नये युग का आगाज़  .............

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की  भारत यात्रा को अभी तक की सफल यात्रा माना जाये तो  अतिश्योक्ति नहीं होगी | 26 जनवरी के मोके पर किसी अमरीकी राष्ट्रपति का आना और अपने लंबे प्रवास पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम और समझोते को मीडिया व जनता के सामने रखना कुछ तो हकीकत बयान करता है | मोदी की कूटनीति का हिस्सा कहे या दोनों की दोस्ती जो अमरीका मोदी को वीजा देने पर एतराज करता रहा, आज वो मोदी का मुरीद बन चुका है , दो सबसे बडे और ताकतवर लोकतंत्र का मिलन आज कुछ देशो को एक आख  नहीं भा रहा खासकर चीन , पाकिस्तान क्योकि यहा लोकतंत्र का हमेशा गला घोटा गया | ओबामा ने भारत की नारी शक्ति को भी पहचाना ,26 जनवरी की परेड से लेकर राष्ट्रपति भवन मे उनकी आगवानी तक और अपने सम्बोधन मे नारी को समान अधिकार से देश की तरक्की का आधार माना | इसके आलावा परमाणु विहीन दुनिया बनाने पर सहमति  U.N.O  मे अस्थाई सदस्य पर समर्थन , स्मार्ट सिटी  , ग्रीन एनर्जी पर , तकनीकी पर , रक्षा सौदों पर , निवेश पर समझोता हुआ | ओबामा ने जय हिंद , नमस्ते कह कर भी सम्बोधन किया | कहा जाये तो कुल मिलाकर अमरीका का इस बार झुकाव भारत के हितो से जुड़ा है।



इनसाइड कवरेज न्यूज़ - www.insidecoverage.in, www.kashipurcity.com, www.adpaper.in