नगर निगम के मुख्य अधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव और महापोर उषा चौधरी के प्रयासो से जल्द ट्रैफिक समस्या से और अनुशासनहीनता से निजात मिल सकती है |जसपुर अड्डा ,मानपुर रोड, जसपुर खुर्द व् सुभाष नगर मे फड़ व् फेरी वालो के लिए अलग जगह की वयवस्था की जायेगी| राष्ट्रीय फेरी नीति 2011 और देहरादून नगर निगम की तर्ज पर होगा |इन चार स्थानो के आलावा अन्यथा जगह फेरी वालो के खिलाफ चालान किया जाएगा| काशीपुर नगर की नई और पुरानी सब्जी मंडी भी निर्धारित जगह पर चली जायगी| इन जगहो पर कैंटीन ,पक्की सड़के और शौचालयों  की भी वयवस्था की जायगी | डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानो की जगह नगर निगम देगा और निगम तहबाजारी का ढेका नहीं करेगा | 1 अप्रैल से होने वाली इस
वयवस्था से क्या सुधार होगा समय ही बतायगा।