उत्तराखंड में हर छोटे बड़े शहरों में निजी स्कूलों की मनमानी चलती है। एडमिशन के लिए बहुत से गैर जरुरी फंड मांगे जाते है। यहाँ की शिक्षा व्यवस्था पर  ध्यान देना बहुत जरुरी है। स्कूलों को अपने अपने फीस की सारी जानकारी सार्वजानिक करनी चाहिए और जागरूक नागरिकों को भी स्कूलों की गलत नीतियों को सबके सामने लाना चाहिए। सरकार को भी इसके लिए कडे कदम उठाने चाहिए।