• नीरज गुप्ता (पत्रकार) : परिवर्तन प्रकर्ति का नियम है, क्या पता कोइ नई सरकार आये ओर इससे अच्छा कार्य करे। हमारे वित्त मंत्री, प्रधान मंत्री दोनो ही अच्छे विद्वान और अर्थशास्त्री है लेकिन वो अपनी कार्यशैली को जनता के सामने ठीक से उजागर नहीं कर पाये। 

  • संजय कुमार (एडवोकेट): आज तक जितने घोटाले हुए सब घोटालों के पैसे की रिकवरी हो, कोयला घोटाला, 2 जी, कॉमन वेल्थ, बोफोर्स, यूरिया, पनडुब्बी, अगस्ता, हेलीकॉप्टर, आदर्श घोटाले की रिकवरी और इन घोटालों में संलिप्त लोगो के खिलाफ़ आने वाली नई सरकार 1 महीने में ही कार्यवाही करे। और घोटालों का पैसा जब्त कर जनता की भलाई मे लागए।
  • संजय शर्मा/श्रीमती संगीता शर्मा (शंकर स्वीट, गिरिताल) : कांग्रेस को काफी देख चुके, अबकी बार मोदी को भी देखना चाह्ते है. आने वाली सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाये।  

  • डा० शशिकांत अग्रवाल : देश का हाल बहुत समय से भगवान के सहारे चल रहा है।  एक सशक्त प्रधान मंत्री की देश  को आवशयकता है। 




  •  अरुण अग्रवाल (अध्यक्ष अग्रवाल सभा): महंगाई और भ्रष्टाचार ने लोगो की कमर तोड़ दी , देश हित मे मोदी सरकार की जरुरत है।  हमारे सैनिकों के सर काट कर ले जाते हैं और  हमारी सरकार खामोश रहती है।