
काशीपुर नगर निगम परिसर से : आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह
ने काशीपुर के नगर निगम परिसर में भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह कोश्यारी के
समर्थन में रैली की। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण मे कहा कि मे पहले भी
काशीपुर आ चुका हुँ और आज भी मुझे आप लोगो के बीच आने का सौभाग्य प्राप्त
हुआ। श्री सिंह ने कहा की में आपसे यहाँ वोट माँगने नहीं आया हूँ बल्कि इस
देश को सशक्त बनाने के लिये आपका सहयोग लेने आया हूँ। 1996 से 2004 तक अटल
की सरकार ने मंगाई को रोककर कैसे रखा सभी जानते हैं। इस कांग्रेस की
सरकार ने तो देश को चूस लिया है। बेरोजगारों को नौकरी नहि, किसानो मजदूरो
को काम और मुआवज़ा नहीं , किसानो को गन्ने का बकाया समय पर मिलता नही। ऐसी
ही कांग्रेस सरकार की देन है . केंद्र में अगर भाजपा कि सरकार आती है तो हम
किसान भाइयों की फसलों का बीमा भी करवायंगे ताकि फसल मे हुए नुक्सान की
भरपाई हो सके। सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज चीन -पाकिस्तान
हमे आँखें दिखाने का साहस करता है , हामारी फ़ौज़ के लोगो के सिर काट के ले
जाते हैं , चीन अरुणाचाल प्रदेश पर अपना हक जताता है लेकिन हमारे देश की
निकंम्मी सरकार के प्रधान मंत्री, ग्रह मंत्री, रक्षा मंत्री सभी खामोश
रहते हैं। में भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपील करूँगा की वो घर घर जाकर देश
के लिये वोट माँगे। पिछले 55 सालों से कांग्रेस का शसन रहा लेकिन गरीबी,
अशिक्षा, महंगाइ कभी दूर नहीं हुई। कांग्रेस ने हमेशा भाजपा का डर दिखाकर
मुस्लिम भाईयोँ का वोट हासिल किया और उनका विकास नहीं हुआ बल्कि वोंट बैंक
के रूप में इस्तेमाल किया। हमारी पार्टी मजहब , जात-पात विश्वास नही रखती
बल्की सभी लोगों को समान रूप से देखती है। इसीलिए हमारा नारा भी सबका साथ
सबका विकास है।
Follow us