चुनावों में सभी पार्टियाँ और उनके नेता आपस में इतना लड़ लेते  है की चुनावोँ के बाद अलग पार्टी के सांसद -विधायक- मेयर होने पर विकास नही हो पाता।  कोई जिम्मेदारी नही लेता। सब एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। इन नेताओ को ये सब बंद करना होगा। जनता को अब बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। आज का युवा सब देख  रहा है। टेक्नोलॉजी से एक दूसरे को सच्चाई बता रहा है।  
काशीपुर की जनता ने भी कई बार इन नेताओ और पार्टियों की लड़ाई में अपने को ठगा महसूस किया है। कभी विधायक किसी और पार्टी का तो सांसद किसी और पार्टी का। कभी प्रदेश में सरकार किसी और पार्टी की तो देश मे किसी और पार्टी की। 
इसके लिए कुछ ना कुछ जरूर किया जाना चाहिए। जिससे किसी भी पार्टी की सरकार हो- नेता हो विकास नही रुकना चाहिए।