बजट पास हो चुका है लोग उम्मीद के साथ अपने -अपने काम पर लग चुके है | चुनावो के दौरान अपने सम्बोधन मे बार -बार विकास का दावा करने वाले मोदी जी ने आम बजट को आम लोगो के लिए जिस प्रकार बनाया है, कुल मिलाकर इतने कम समय मे और राजकोषीय घाटे के चलते अच्छा है ,कहा जा सकता है कि सबका साथ सबका विकास  | बजट मे कुछ नया भी है ,कुछ अधूरे रह गए कार्यो का भी वर्णन है और सभी के लिए अपेक्षा से ज्यादा ही है | देश के संशाधनों के विकास के लिए , आम जनजीवन को हर प्रकार से दुरुस्त करने के लिए सरकार को भी और हर भारतीय नागरिक को कुछ कड़े फैसले लेने ही पड़गे| जो आज नहीं सोचा जायगा वो कल कैसे होगा वरना जिस प्रकार 65  सालो मे जितना आगे बढ़े उससे कही ज्यादा पिछड़ कर रहे गए| बजट मे कश्मीर से लेकर केरल और पूर्वोत्तर राज्यों से गुजरात तक कुछ न कुछ देने का प्रावधान जरूर है |जो अर्थ व्यवस्था यु पी ए सरकार के समय मरणासन स्थिति मे थी, इस मोदी बजट से उसमे नया संचार होने की पूरी उम्मीद है | जो देश मे पहली बार होने जा रहा है बजट मे मोदी सरकार ने खाका बनाया है जिसमे 7060 करोड़ के 100  स्मार्ट शहर बनाए जायगे ,2037  करोड़ की नमामि गंगे के नाम से राष्ट्रीय गंगा मिशन जिसमे गंगा को अविरल और निर्मल बनाया जायगा | अटल जी के नदी जोड़ो अभियान के सपने को साकार करने के लिए इसको भी मोदी सरकार ने गंभीरता से लिया है | इसके अलावा अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना के तहत इलहाबाद से बंगाल के हल्दिया तक पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिहाज से जहाज चलाये जायेंगे | 4  नए एम्स जो आंध्र ,बंगाल ,महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश ,5 आईआईटी जो जम्मू , छत्तीसगढ़ , गोवा , आंध्र और केरल ,5  आई आई एम जो हिमाचल ,बिहार , ओडिशा ,पंजाब और महाराष्ट्र मे खोले जायगे जो देश के विकास  मे मील का पत्थर साबित होगे | इसके अलावा कई राज्यों मे मेडिकल कॉलेज भी खोले जायगे |  पहली बार सेना का मनोबल बढ़ाने और उनको सम्मान देने के लिए युद्द -स्मारक बनाया जाएगा |रक्षा बजट भी १२.४४ फीसदी बढ़ाकर २,२९००० करोड़ करने का साहसिक कदम है ,जिसमे काफी समय से हो रही मांग एक रैंक -एक पेंसनको १००० करोड़ अतिरिक्त आवंटन किया गया | सेना को अत्याधुनिक बंनाने के लिए मोदी सरकार सजकता और गंभीरता से काम करना चाहती है | इसके आलावा नए ड्रीम बजट मे खेलो कोविस्वस्तरीय
बनाने के लिए नए-नए खेल विस्वविधालय, स्टेडियम ,विभिन खेलो की प्रतिभायो को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा ,खासकर
हिमालय बेल्ट पर धयान दिया जायगा | नए -नए राजमार्ग ,एयरपोर्ट ,बन्दरगाहा भी विकसित किए जायगे जो ३ पीइंडिया के तहत विकसित होगे और इसमे आने वाले विवाद ,समाधान फंड की व्यवस्था सरकार की निगरानी मे
होगी | खासकर भारत को पर्यटन की दृस्टि से देखने मे मोदी सरकार बेहद गंभीर है | सारनाथ -गया -वाराणसी बौद्ध गलियारा के आलावा देश के धार्मिक शहरों को पर्यटन की दृस्टि से विकसित किए जायगे | वित्त मंत्री जेटली ने १०० करोड़ की ३३ योजनाओं का एलान करके एक नया कीर्तिमान भी बनाया है जिसमे लखनऊ ,अहमदाबाद मेट्रो ,सोलर पार्क ,मदरसो का आधुनिकीकरण ,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,नदी मुहाना विकाश इत्यादि महत्पूर्ण है | कृषि प्रधान देश मे किसानो के लिए पहली बार किसान टीवी चैनल ,पूर्वोतर के लिए अरुण प्रभा चैनल और ६०० सामुदायिक रेडियो चैनल स्थापित किए जायगे ,जिसमे किसान अपनी समस्याओं का समाधान और खेती से सम्बंधित जानकारी ले सकेगा | कृषि को सुधारने हेतु २ भारतीय कृषि अनुसन्धान केंद्र ,४ कृषि विष्वविधालय ,किसानो के लिए स्वास्थ कार्ड , राष्ट्रीय बाजार स्थापित करने ,सभी प्रकार के जमीदार ,बटाईदार ,भूमिहीन और खेतिहर किसानो -मजदूरो सभी को तवज्जो दी गई है | लेकिन किसानो की बुनयादी दशा पर अभी भी प्रश्चिन्हा है जिस कारण हजारो किसान आत्म हत्त्याय कर चुके है |
गावो के विकाश हेतु पेयजल ,सड़क व आवास के आलावा प्रधानमंत्री सड़क योजना ,प्रत्येक खेत तक सिचाई का पानी पहुँचाने और दूसरी हरित क्रांति को धारधार बनाने व पशुधन की सुरक्षा और विकाश शामिल है |बजट मे नौकरीपेशा ,बुजुर्ग ,महिलाओं को आयकर मे छूट सीमा ढाई से तीन लाख तक किया गया | २०२२ तक सबको मकान,युवाओं को रोजगारपरक बनाने ,हर घर तक बिजली पहुँचाने ,एफ डी आई और एन आर आई के सहयोग से विकाश  व इंफ्रास्टक्चर पर विशेष जोर देने ,आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए सेना व पुलिस की
आधुनिकरण पर जोर ,कश्मीर मे कश्मीरी पंडितो की वापसी के लिए ५०० करोड़ की राशि देने के साथ
घाटी मे फिर से बसाने तथा केदारनाथ त्रासदी के बाद उसको पुनःय पटरी पर लाने हेतु विशेष ध्यान दिया गया है |
कहा जा सकता है की जब देश के सामने जरूरते व  सपने ज्यादा हो और खज़ाना खाली हो तो सरकार के सामने उन सपनो को पूरा करने के लिए एफ  डी आई , एन आर आई और पब्लिक सेक्टरों का सहयोग लेने के इलावा और कोई चारा नहीं बचता .