भारत की मंगल ग्रह की यात्रा का शुभारंभ मगल मय हो गया। ISRO द्वारा भेजा गया उप ग्रह मगल की कक्षा
मे प्रवेश कर गया।  आज सुबह 8 बजे भारतीय अनुसंधान संस्थान (ISRO) का मार्स ऑर्बिटर मिशन मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया। पहले ही प्रयास में मंगल तक पहुँचाने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। एशिया का कोई देश अभी तक मंगल तक नहीं पहुंचा। अमेरिका 6 कोशिश करने के बाद मंगल तक पहुंचे थे। अब तक केवल 3 देश ही अपना मंगल मिशन पूरा कर पाये हैं। भारत चौथा देश बन गया है जिसने ये महान कार्य करके दुनिया में अपनी ताकत का प्रमाण दिया है।
सफलता के लिए देशवासियो को वैज्ञानिको पर गर्व है।
इनसाइड कवरेज और काशीपुर नगर वासियों की तरफ से देश के वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई।
प्रधान मंत्री मोदी जी ने भी वैज्ञानिको और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा :
'हमारी क्रिकेट टीम एक टूर्नमेंट जीतती है देश झूम उठता है। वैज्ञानिकों की उपलब्धि उससे भी हजारों गुना बड़ी है।'