काशीपुर, ऊधम सिंह नगर जिले में यातायात की खराब व्यवस्था और महिलाओ से छेड़छाड़ की समस्या आम बात है। इस समस्या को दूर करने के लिए और जनता को पुलिस से जोड़ने के लिए, जिला एस एस पी ने सोशल मिडिया जैसे फेसबुक और व्हाट्सअप का सहारा लेने का फैसला लिया है।अब ज़िले का कोई भी व्यक्ति यातायात पुलिस हेल्प लाइन से सम्बन्धी शिकायत या सुझाव ऑनलाइन फेसबुक पर ऊधम सिंह नगर कोप (https://www.facebook.com/udham.nagarcop) भेज सकते है।  इसके साथ व्हाट्सअप मोबाइल न ० 

(9411112980) पर भी संपर्क कर सकते है और फोटो या वीडियो भेज सकते है। 

महिला उत्पीड़न के खिलाफ भी ज़िले का कोई भी व्यक्ति या महिला, स्कूली छात्र अपनी शिकायत या सुझाव भी व्हाट्सअप मोबाइल न ० (9456592104) पर कर सकते है और फोटो या वीडियो भी भेज सकते है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। जिसका लाभ जनता को अवश्य मिलेगा। 
इनसाइड कवरेज ने भी कई बार ऑनलाइन शिकायत को शुरू करने की बात कही है।  
अगर सरकार, प्रशासन और नगर निगम भी अन्य समस्याओं जैसे सफाई, स्वास्थ्य , भ्रष्टाचार की शिकायतो को  ऑनलाइन कर दे तो जनता और प्रशासन दोनों को लाभ होगा और  समय भी  बचेगा।