धर्मांतरण विवाद ने कई दिन संसद चलने नहीं दी। 9 करोड़ रुपये जनता के दिए टेक्स से एक दिन के बर्बाद हुए। लेकिन धर्म परिवर्तन कराने वाले कितने लोग है जो अपने धर्मो के गरीब असहाय लोगो को फ्री टॉप क्लास शिक्षा और स्वास्थ्य दे रहे है ? धर्म के नाम पर ढोंग करने वाले किसी के काम नहीं आ सकते। धर्म की राजनीति करने में माहिर ये लोग वास्तव में किसी धर्म का सम्मान नहीं कर सकते। अगर कोई किसी धर्म के उत्थान के लिए सही मायने में कुछ करना चाहते है तो यह कार्य सबसे पहले करें :-
  1. अपने धर्म के  सभी गरीब लोगों को विश्व स्तरीय शिक्षा दे। 
  2. अपने धर्म के  सभी गरीब लोगों को रोज़गार उपलब्ध करवाएं। 
  3. अपने धर्म के  सभी गरीब लोगों को  स्वच्छ और पोषक भोजन की व्यवस्था करें। 
  4. अपने धर्म के  सभी गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाएं। 
  5. अपने धर्म के  सभी गरीब लोगों को  भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवाए। 
सभी धर्मों ने सच्चाई पर चलने का मार्ग और गरीबों -असहाय लोगों की सहायता करना सिखाया है। अगर कोई धर्म का रखवाला यह काम कर सकता है तो जरूर धर्म का विस्तार करें।