आज इस्लामी आतंकवाद या
इस्लामी चरमपंथी की भर्त्सना और निंदा पूरी दुनिया मे होने लगी है। कहा जा सकता है
इस्लाम की छवि को इस्लामी आतंकवाद तार –तार कर रहे है | पेशावर से पेरिस हो या
अफगानिस्तान से इराक – सीरिया , हो रहे खुलेआम नरसंहारो का इस्लाम या उनके
अनुयायियो मे कोई जगह नहीं | सभी धर्मो के कामकाजी लोग पूरी दुनिया मे मिलजुल कर
रहते आये है, लेकिन जब धर्म के नाम पर बरगलाने का धंधा जोर पकडने लगता है, एक –दुसरे
के धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश होती है तो धार्मिक उन्माद भी जन्म लेते है | आतंकवाद
को जन्म देने वाला पाकिस्तान स्वयं आज आतंकवाद से ग्रसित है, जो वहां की सरकारों और
आवाम के लिये नासूर बन चुकी है | आज यूरोप , अमरीका सहित एशिया खासकर भारत भी
चरमपंथियों के निशाने पर है | एक तरफ इस्लाम धर्म का आधार कुरान है, जिसमे दुसरो की
सेवा , दया क्षमा , प्यार पर जोर दिया गया। वही दूसरी ओर इस्लाम के नाम पर कत्लोगारत
, हिंसा से पूरी दुनिया मे मुसलमानों की छवि समाज और मुस्लिम विरोधी हो रही है
| दुनिया के मुस्लिम गंभीरता से जरुर सोचे कि सभी को एक –दुसरे के सहयोग और मदद की
आवश्याकता होती है। लेकिन इस्लाम का झंडा उठाने वाले कुछ लोग हिंसा का रास्ता अपनाकर
पूरी दुनिया मे मुसलमानों के लिय नफरत का वातावरण बनाने पर आमादा है | विडंबना है
कि जितना खतरा दुसरे धर्मो के लिये है उससे कही ज्यादा मुसलमानों के लिये व मुस्लिम
धर्म के लिये है | इस्लाम के नाम पर मुसलमानों के मसीहा बनने वालो से सावधान, वरना आप
को भी अपने लिये इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं करंगे।
By इनसाइड कवरेज न्यूज़
Follow us