भूमि अधिग्रहण बिल पर मोदी सरकार के विरोध में अन्ना हजारें और किसानो ने आज भी जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। दूर दूर से किसानों  और विभिन्न सामाजिक संगठनो ने प्रदर्शन में भाग लिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी उनका समर्थन करने पहुंचे।
अन्ना और किसानो का कहना ही की यह बिल किसान विरोधी है और इसमें बदलाव किये जाए। किसानो की  जमीन खरीदने के बजाय उन्हें लीज़ पर दिया जाए।और किसी से जबरदस्ती जमीन ना ली जाये।
उधर मोदी सरकार का कहना है की भूमि अधिग्रहण से सबका विकास होगा। किसानो को अस्पताल और स्कूल-कोलेज मिल सकेंगे। सडको के निर्माण से किसानो की फसलो को बाज़ार में पहुँचाने में सहायता मिलेगी।
इनसाइड कवरेज न्यूज़ - www.insidecoverage.in, www.kashipurcity.com, www.adpaper.in