राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष चैधरी किरणपाल वाल्मीकि 22 जून से जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। प्राप्त कार्यक्रम के मुताबिक श्री वाल्मीकि 22 जून को कोटद्वार से प्रस्थान कर अपराह्न 02 बजे जसपुर पहुुंचेगें तथा उप जिलाधिकारी, अधिषासी अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी,थाना प्रभारी सहित विभन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नगर पालिका सभागार जसपुर में बैठक करेगें। रात्रि विश्राम काशीपुर मे करेगें। अगले रोज 23 जून को श्री वाल्मीकि काषीपुर में प्रातः 10 बजे से नगर निगम सभागार में उप जिलाधिकारी, मुख्य नगर अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, थाना प्रभारी, लोनिवि अधिकारी तथा वन अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ सफाई कर्मचारियों के सम्बन्ध में बैठक करेगें। तदुपरान्त श्री वाल्मीकि 11.30 बजे प्रस्थान कर 12.30 बजे नगरपालिका सभागार बाजपुर में उपरोक्तानुसार सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा करेगें। श्री वाल्मीकि 4 बजे बाजपुर से प्रस्थान कर सांय 05 बजे गदरपुर पहुंचकर नगरपालिका सभागार में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेगें। श्री वाल्मीकि इसी दिन गदरपुर से प्रस्थान कर 07 बजे रुद्रपुर पहुंचेेंगें तथा रात्रि विश्राम रुद्रपुर में करेगें। वह अगले रोज 24 जून को 10 बजे नगर निगम रुद्रपुर सभागार में उप जिलाधिकारी, मुख्य नगर अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों के सम्बन्ध में बैठक करेगें। बैठक के उपरान्त श्री वाल्मीकि अपराह््न 01 बजे कार द्वारा रुद्रपुर से हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेगें। 

www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील