दिनांक 16  अगस्त,  महिला एवं बाल सहायता समिति द्वारा पंजाबी रामलीला में "आज़ादी के बाद महिला विकास- कितना ? विषय  पर गोष्ठी का आयोजन किया  गया , जिसमे अनेकों सम्मानित लोगों ने अपने विचार रखे। सर्वेश बाली, मनोज आर्य, रुपेश सिंह, सोनी, पूजा, नीतू उप्रेती ने आज की महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला। निशुल्क प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और नृत्य कार्यक्रमों प्रस्तुत किये। नृत्य नाटिका "बेटी का परित्याग क्यों?" ने  सबका मन मोह लिया।   

 


इसके अतिरिक्त मेहँदी प्रतियोगिता का भी आयोजन भी किया गया जिसमे डेजी मल्होत्रा और रेनू उप्रेती  ने जज की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में दिशा सावंत ने प्रथम स्थान, नेहा ने द्वित्य और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभा की अध्यक्षता महिला कल्याण संस्था की अध्यक्षा  हीरा जंगपांगी ने और संचालन सरोज सिंह ठाकुर  ने किया। 

A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी