गदरपुर 7 अक्टूबर- किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार
पाण्डेय ने मंडी समिति में लगे आरएफसी के धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण
किया। उन्होंने आरएफसी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों
को अनावश्यक रुप से परेशान न किया जाये। उन्होंने कहा कि जिस मानक के
अनुसार धान क्रय करना है उसकी लिस्ट केन्द्र के आगे चस्पा की जाये।
उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्र पर प्रतिदिन क्रय होने वाले धान की सूची जिला
मुख्यालय को भी उपलब्ध करवायी जाये। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का धान
क्रय नहीं किया जा रहा है वह किन कारणों से क्रय नहीं किया जा रहा है उसकी
रिपोर्ट में भी कारण स्पष्ट किया जाये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास
अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, एआर मंगला प्रसाद त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी
पीके सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह, विजय भुड्डी, विनोद भुसरी, हरलोक सिंह
नामधारी, टीकम खेड़ा सहित काफी संख्या में किसान व व्यापारी मौजूद थे।
A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper
Follow us