रुद्रपुर 16 दिसम्बर - जनपद में ‘‘ विजय दिवस ‘‘ श्रद्धापूर्वक मनाया
गया। जनपद की तहसीलों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा
1971 के शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तथा सभी शिक्षण
संस्थानों में 1971 के भारत-पाक युद्ध के इतिहास के बारे में बच्चों को
जानकारी दी गई। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित किये गये। जिला
मुख्यालय पर पुलिस लाईन में सर्वप्रथम जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने 1971 के
भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए जनपद के शहीद उमेद सिंह, त्रिलोक सिंह, आन
सिंह, दीवानी नाथ, रामदत्त भट्ट, टीका राम एवं हीराचन्द के चित्रों पर
पुश्प च्रक अर्पित किये। मुख्य विकास अधिकारी डा0 आशीष कुमार श्रीवास्तव,
जिला विकास अधिकारी आर सी तिवारी, एएसपी टीडी वैला सहित विभिन्न विभागों के
अधिकारियों व शहीदों के परिजनों द्वारा भी षहीदों के चित्रों पर पुश्र्प
अिर्पत किये गये। इसके बाद युवा भवन मंे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में देश
भक्ति पर आधारित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
युवा भवन
में जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता के निर्देश पर 1971 के भारत-पाक युद्ध की शौर्य गाथा चलचित्र के माध्यम से प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी
ने कहा कि षहीदों का सम्मान ही देश का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष विजय दिवस को भव्य रुप में मनाया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को
निर्देश दिये कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया
जाये।
इस अवसर पर विधायक राज कुमार ठुकराल ने कहा कि देश
भक्तों की असंख्य कुर्बानियों के बाद हमें यह दिन मिला है जिसके लिए हम
अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर
जिलाधिकारी, क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने युद्ध के दौरान
घायल हुए दिवानी चन्द व गोकुला नन्द पाठक तथा शहीदों के परिजनों हरुली
देवी, आनन्दी देवी, भागीरथी देवी, सरस्वती देवी, भवानी देवी एवं जानकी देवी
को शाल ओढाकर सम्मानित किया।
रिटायर्ड सूबेदार खडक
सिंह कार्की ने 1971 के भारत पाक युद्ध के कारण व इतिहास की जानकारी
विस्तार से प्रस्तुत कीै। कैप्टन सुरीत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
थारु सांस्कृतिक विकास समिति, खटीमा एवं स्कूली छात्राओं द्धारा देश
भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेष किये। कार्यक्रम का संचालन राज
बहादुर षर्मा ने किया।
कार्यक्रम में हरीश बावरा, साहब
सिंह विर्क, पीडी बालकृश्ण, मुख्य षिक्षा अधिकारी नीता तिवारी, सहायक
निदेशक उद्योग बीआर आर्य, जिला सेवा योजन अधिकारी अनुभा जैन, प्रषानिक
अधिकारी दर्शन कुमार पंत,भूतपूर्व सैनिक डीडी कोरंगा, डीडी उपाध्याय व एचके
राय सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper
Follow us