रूद्रपुर 11 जनवरी-गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पूरे जनपद में हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया जायेगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तये करने के लिये आज कलक्ट्रेट  सभागार में अपर जिलाधिकारी आशीष  भटगई की अध्यक्षता में बैैठक सम्पन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि 25 एवं 26 जनवरी को राजकीय इमारतों को सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक दुधिया बल्वों से प्रकाशमान किया जायेगा। एडीएम ने नगर निगम,नगर पालिका परिषद एव नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह सार्वजनिक स्थलों को प्रकाशमान करने हेतु व्यापार मण्डल व अन्य स्वंय सेवी संस्थाओं का सहयोग ले सकते है। तयषुदा कार्यक्रम के अनुसार जनपद मुख्यालय सहित तहसील स्तर पर भी प्रातः 8 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। प्रभात फेरी में कक्षा 8 से उपर के छात्रों को ही शामिल किया जायेगा जनपद मुख्यालय पर प्रभात् फेरी गांधी पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाली जायेगी। 26 जनवरी को प्रातः 09.30 बजे सरकारी,अर्द्धसरकारी एव स्कूलों में राष्ट्रीय  ध्वज फहराया जायेगा तदुपरान्त राष्ट्रगान के पष्चात संबिधान में उल्लिखित शपथ पढी जायेगी। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राश्ट्रध्वज फहराने में किसी भी प्रकार लापरवाही न बरती जाय। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम तहसील व ब्लाक स्तर पर भी आयेाजित होगें 
 
       26 जनवरी के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 14 जनवरी से 31 जनवरी तक जनपद के समस्त सरकारी विभागों एवं स्थानीय निकायों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने इस सम्बन्ध में अधिकारियों को आवष्यक निर्देश दिये। इसके अलावा विद्यालयों पंचायत भवनों में भी विषेशफाई व्यवस्था सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कराई जायेगी। 
मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड में 11 बजे से आयोजित किये जायेगेे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय  ध्वज फहराने के बाद राश्ट्रगान के पष्चात् संबिधान की शपथ दिलाई जायेगी। इस अवसर पर भव्य पुलिस परेड का आयोजन करने के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे। वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं सैनिक विधवाओं को सम्मानित किया जायेगा। क्रीडा विभाग की ओर से रूद्रपुर व काषीपुर में क्रास कंट्री दौड का आयेाजन किया जायेगा। चिकित्सालयों व कुश्ठ आश्रमों में फल वितरण किये जायेगे। 
बैठक में एडीम दीप्ति वैष्य,संयुक्त मजिस्ट्रेट  विजय कुमार जोगडण्डे, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह,एचएस मर्तोलिया,सीईओ डाॅ0 नीता तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी डा0 पीएन सिंह,डीडीओ आरसी तिवारी,एसीएमओ एसएस दुग्ताल,डाॅ0 आरके पाण्डे समेत जनपद के विभिन्न तहसीलों से आये हुये जिला स्तरीय अधिकारी एवं नगर निगम व नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों के अधिकारी आदि उपस्थित थें।
A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper