रुद्रपुर 14 अप्रेल - भारत के संविधान निर्माता एवं दलितों, महिलाओं और निर्धनों के मसीहा डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयन्ती जनपदभर में धूमधाम से मनायी गई। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर क्लेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित हुए। सर्वप्रथम जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सामाजिक सद्भाव समतामूलक समाज की संकल्पना को साकार करने की षपथ दिलाई। तदुपरान्त जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट प्रांगण में बाबा साहिब अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर आयोजित बहुउद्देशीय कल्याण शिविर का शुभारम्भ बाबा साहिेब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी आशीष भटगई व दीप्ति वैष्य, उप जिलाधिकारी एपी वाजपेयी सहित कलक्ट्रेट व विकास भवन के सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों ने भी बाबा साहिब अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। 

कलक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी ने गौरादेवी कन्याधन योजना के अन्तर्गत 22 कन्याओं को 50-50 हजार की एफडी चैक प्रदान किये। उन्होंने पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत 04 लाभार्थियों को 20-20 हजार के चैक एवं 25 विकलागों को ट्राईसाईकिल व अन्य उपकरण वितरित किये। ग्राम पंचायतों को खूले मेें शौच से मुक्त बनाने के लिए जिन ग्राम प्रधानों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया उन्हें जिलाधिकारी ने प्रषस्ति पत्र देकर समानित किया। जिलाधिकारी ने विकासखण्ड सितारगंज की ग्राम पंचायत बरुआबाग की ग्राम प्रधान सोनवती, विकासखण्ड काषीपुर की ग्राम पंचायत खरसामी की ग्राम प्रधान सुमन्तरा, ग्राम निझडा की प्रधान कविता, ग्राम रम्पुरा की प्रधान दलवीर कौर, ग्राम पैगा के प्रधान सुरेन्द्र सिंह को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी व विधायक ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने के लिए प्रचार वाह्न को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

      इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ जनपद के अन्तिम छोेर में निवासरत व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करें। जो व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आता है उसकी पूरी बात सुनकर समस्याओं का निराकरण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वच्छता मिषन, मिषन पोशण आरोहण व मिषन आगाज जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा महिला स्वयं सहाता समूहों को और अधिक मजबूत किया जायेगा ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि जिन अध्किाारियों को 14 से 24 अप्रेल तक चलने वाले ’’ग्राम उदय से भारत उदय‘‘ अभियान हेतु नामित किया गया है वे अधिकारी  21 से 24 अपे्रल के मध्य ग्राम पंचायतों में जाकर खुली बैठकों का आयोजन कर गांव में जो विकास कार्य किये जाने हैं उनके प्रस्ताव लें।  
क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर ने पूरे देश को संवैधानिक तरीके से जीने का रास्ता दिखाया। उन्होंने सभी वर्गों को जोडने का कार्य किया। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे समाज का भला करने का प्रण लें।
     शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये, जिनमें से समाज कल्याण, महिला सषक्तिकरण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृशि, उद्यान, सेवायोजन, स्वजल, आपूर्ति, सेवायोजन, सैनिक कल्याण, गन्ना, सहकारिता, षिक्षा विभाग का मिषन आगाज, उद्योग, पषुपालन, पेयजल, बैंक ,राजस्व, पंचायतीराज, ग्राम विकास,डेरी विभाग आदि षामिल हैं। सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक डीसी सती ने बताया कि जनपद की मलिन बस्तियों में निवासरत एवं कूडा बीनकर जीविकोपार्जन करने वाले एवं भीख मांगने वाले बच्चों को षिक्षा की मुख्यधारा से जोडने के लिए जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता की प्रेरणा व मार्गदर्षन पर ’’मिषन आगाज‘‘ कार्यक्रम 01 जनवरी, 2016 से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत रुद्रपुर के 26 व काशीपुर के 20 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। 

     जिला कार्यक्रम अधिकारी एके मिश्रा ने बताया कि जनपद में निवासरत अतिकुपोशित/कुपोशित बच्चों को स्वस्थ बच्चों की श्रेणी में लाने के लिए जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता के निर्देष पर ’’मिषन पोशण आरोहण‘‘ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम के तहत जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 439 अतिकुपोशित/कुपोशित बच्चों को गोद लिया गया है। अधिकारी प्रत्येक माह की 05 तारीख को स्वास्थ्य सुधार की जाचं हेतु गोद लिए गये बच्चों का वजन तुलवाते हैं साथ ही पोशक आहार किट भी वितरित करते हैं तथा  प्रत्येक माह की 10 तारीख को बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करवाते है।
     परियोजना प्रबन्धक भीम सिंह ने बताया कि मिषन स्वाभिमान के तहत जनपद में 73016 षौचालय बनाने का लक्ष्य दिया गया था जिसके सापेक्ष वर्श 2015-16 तक 40 हजार षौचालय बना लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि षेश 33 हजार 16 षौचालय इस वर्श बना लिये जायेगें। 
     कार्यक्रम का संचालन राजबहादुर षर्मा ने किया। उन्होंने बाबा साहिब अम्बेडकर का जीववृत्त पढकर सुनाया।  
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 आषीश कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ आरसी तिवारी, बलाक प्रमुख दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत संदीप चीमा, जिला पंचायत सदस्य वहीद उल्ला खां सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।


A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper