वनाग्नि की भयावहता पर तत्काल नियंत्रण के हर सम्भव प्रयास किये जाए ।
 
रूद्रपुर 30 अपे्रल- महामहिम राज्यपाल डा0 केके पाॅल द्वारा विडियो कान्फे्रस के माध्यम से सभी जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधिकारियों व जनपद स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने वानाग्नि के कारण नष्ट हो रही बहुमूल्य वन सम्पदा, जीव जन्तुओ तथा वन हानि को अत्यन्त चिन्ताजनक बताते हुए राज्यपाल ने कहा वनाग्नि की भयावहता पर तत्काल नियंत्रण के हर सम्भव प्रयास करे। उन्होने कहा यह पर्यावरण के लिए भी गम्भीर चुनौती है, इसका सामना करने के लिए जन सहयोग भी लिया जाए। वनाग्नि के कारण वन्य जीव जन्तुओ पर पड रहे प्रतिकुल प्रभाओं, पर्यावरण के प्रति भी सचेत रहने को कहा। उन्होने कहा इसके लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाए। उन्होने कहा वनाग्नि को रोकने के लिए सभी जिलाधिकारी मैन पावर को बढाए साथ ही जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है, उन्हे आग से बचने के उपाय भी बताए। उन्होने कहा सभी जिलाधिकारी पेयजल की सुनिश्चितता को देखते हुए जिन स्थानों पर पेयजल नही पहंुच रहा है, वहां टैंकरो के माध्यम से गुणवत्तायुक्त पानी लोगो तक पहुंचाए। महामहिम द्वारा चारधाम यात्रा से सम्बन्धित की गई तैयारियो  के बारे में भी जिलाधिकारियों से जानकारी ली।
 
जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि वनाग्नि को रोकने के लिए वन क्षेत्रों, ग्राम पंचायतो मे जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। उन्होने कहा वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए जनपद मे 172 रेगुलर, 124 दैनिक, 52 बीड वाउचर व 08 पीआरडी जवानो को लगाया गया है। उन्होने कहा अभी तक वनाग्नि से जनपद में 7.5 हेक्टेयर वनो को नुकसान पहुंचा है। जिलाधिकारी ने बताया जनपद में जो हैंड पम्प खराब है उनको सुचारू करने के लिए जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये है साथ ही लोगो को गुणवत्ता युक्त पानी मिले समय-समय पर जल निगम व जल संस्थान द्वारा पानी के नमूनों की जांच की जा रही है। उन्होने बताया गर्मी के सीजन को देखते हुए नगर निगम व नगर पंचायत को प्याउ लगाने के निर्देश भी दिये गये है।
विडियों कांफ्रेस में देहरादून से प्रमुख सचिव शत्रुघ्न सिंह, महामहिम के सलाहकार रविन्द्र सिंह व प्रकाश मिश्रा, जनपद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्त शंकर ताकवाले, मुख्य विकास अधिकारी डा0 आशीष श्रीवास्तव, एडीएम आशीष भटगई, सीएमओ डा0 एचके जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी सनातन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper