रूद्रपुर 30 सितम्बर - गन्ना विकास विभाग के तत्वाधान में विकास भवन स्थित शहीद उधमसिंह सभागार में आयोजित किसान गोश्ठी जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गोश्ठी में पंतनगर कृषि  विष्वविद्यालय से आये वैज्ञानिक डाॅ0 एसपी सिंह, डाॅ0 एसएन तिवारी व डाॅ0 धीर सिंह द्वारा गन्ना व धान की फसल उत्पादन के वैज्ञानिक तरीके सहित इन फसलों में होने वाले रोगों के लक्षण व उपचार की जानकारी दी गई।
 
   इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने वैज्ञानिक तरीके से ही गन्ने की खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर किसानों को कम भूमि में ही अधिक उपज प्राप्त होगी जिससे किसानों को अधिक आय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की फसल उत्पादन से सम्बन्धित समस्याएं हैं तो वे हर माह आयोजित होने वाली किसान गोश्ठी में अपनी समस्याएं रख सकते हैं। गोश्ठी में उपस्थित कृशि वैज्ञानिकों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर किसानों को गन्ना कैलेण्डर भी वितरित किये गये जिसमें गन्ना फसल के लिए माहवार की जाने वाली कृशक क्रियाओं का विवरण दिया गया है। 
   गोश्ठी में मुख्य कृशि अधिकारी पीके सिंह, सहायक गन्ना आयुक्त धर्मवीर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रत्न सिंह, ज्येश्ठ गन्ना विकास निरीक्षक कपिल मोहन, षेलेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, इब्राहिम व उदल सिंह, किसान हरबंष सिंह, नरेष षर्मा, बृजेष कुमार गुप्ता, राजेष्वर जोषी, षब्बीर हुसैन व सतीष चन्द्र जोषी सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये किसान उपस्थित थे।

Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel