बाजपुर 12 सितम्बर। स्थानीय श्री रामभवन धर्मशाला में विशाल किसान रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग को साथ लेकर विकास कार्यों को मुकाम तक पहुँचा रही है। हमारे किसान किसी भी वर्ग की भूमि में रहते है, उनको उनकी जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। हमारी सरकार द्वारा वर्ग 1 ;खद्ध, वर्ग 3, वर्ग 4 समेत विभिन्न प्रकार की भूमियों पर काबिज लोगों को मालिकाना हक दिलाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही वन गुर्जरों व मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को भी मालिकाना हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा 400 करोड़ रूपये की लागत से मलिन बस्तियों में सुधारीकरण कार्य किये जायेगें। मजदूरों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनका पंजीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि वह जमीनों पर मालिकाना हक दिलाने के लिए शिविर लगाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की है कि वह अपने जमीनों के आवश्यक कागजात तैयार कर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों का लाभ उठायें। 
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि वह तराई/भाबर में नई कृषि क्रांति लाने के पक्षधर है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय को निर्देशित किया गया है कि वह फल, सब्जियों के ऐसे उन्नत बीजों का शोध करें जिससे बेमौसमी फल सब्जी पैदा कर यहाँ के किसान लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा सरकार किसानों के हितों के लिए दृढ़ है। किसानों के पिछले गन्ना बकाये का भुगतान कर दिया गया है तथा पेराई सत्र से पहले उनके शेष बकाये का भुगतान भी कर दिया जाएगा। सभा के दौरान उन्होंने बताया गन्ना किसानों के भुगतान हेतु सहकारिता के माध्यम से 50 करोड़ रूपया )ण लिया गया है। जिसके अंतर्गत उन्होंने आज सहकारी चीनी मिल बाजपुर के प्रधान प्रबंधक तीरथपाल को 16.72 करोड़ रूपये का चैक सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किये जाने का प्रयास किया जा रहा है, इसके लिए केन्द्र सरकार से एक हजार करोड़ रूपये की धनराशि की माँग की गई है। उन्होंने चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वह किसानों को आने वाले दो साल में उन्नत गन्ना बीज उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
इससे पूर्व सीएम ने लगभग 100 करोड़ की लागत से बनी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। जिसमें 2298.44 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यो का शिलान्यास तथा 10302.72 लाख की लागत से बने विभिन्न निर्माण कार्यों व एडीबी द्वारा 40.14 करोड़ रूपये की लागत से बने तीन मार्गो का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा किसी भी सूरत में प्रदेश का विकास कार्य अवरू( नहीं होने दिये जायेगें। महिला आर्थिकी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह व युवती मंगल दलों को सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा महिला स्वयं सहायता समूहों को कार्य करने हेतु 20 हजार रूपये की विशेष अनुदान राशि दी जाएगी। जबकि खेती के कार्यो हेतु 1 लाख की धनराशि दी जाएगी। यदि महिला स्वयं सहायता समूह अपना व्यवसाय करना चाहते है इसके लिए सिडकुल में 200 एकड़ भूमि रेखांकित की गई है। उन्होंने कहा पूर्व में समाज कल्याण विभाग की ओर से एक लाख चैरासी हजार लोगों को पेंशन मिलती थी, जो अब बढ़कर सात लाख तेरह हजार लोगों को राज्य सरकार पेंशन प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश के विकास में हम गरीबों को साथ लेकर चलेगें। राज्य की औसत आय 84 हजार से बढ़ाकर एक लाख 73 हजार प्रति व्यक्ति हो गई है। विकास के क्षेत्र में देश के छः राज्यों में उत्तराखण्ड शुमार है। उन्होंने कहा कृषि विकास दर 5.5 प्रतिशत है। प्रदेशवासियों को 24 घंटे विद्युत दी जा रही है। 2017 तक विद्युत की खपत बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा जिन रामलीला कमेटियों द्वारा स्वर्ण जयन्ती, हिरक जयंती पूर्ण कर ली है, उनको सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा किसानों की जमीनों को बचाने के लिए जो कार्य राहुल गाँधी ने किये है वह कार्य कोई नहीं कर सकता। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में फसल बीमा योजना लागू की गई है। 
राजस्व मंत्री श्री यशपाल आर्य ने कहा जमीनी पहचान वाले मुख्यमंत्री ने अल्प समय में बड़े फैसले लेकर उत्तराखण्ड का विकास किया है। उनके द्वारा जो विकास कार्य किए गए है, उन्हें जनता हमेशा याद करेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा 15 किसानों को उनकी जमीन के मालिकाना हक के प्रपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के गौरव टिकैत व प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने सीएम को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। 
इस मौके पर कांग्रेस सह प्रदेश प्रभारी संजय कपूर, दर्जा राज्यमंत्री हरमिन्दर सिंह ढ़िल्लन ‘लाडी’, उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजीव आर्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर, शिल्पी अरोरा,  ऊ.सिं.नगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष बेहड़ जसविन्दर सिंह गिल, प्रकाश जोशी, दलजीत सिंह रंधावा, दीनदयाल भुल्लर, गोपाल सिंह राणा, जोध सिंह बिष्ट सहित जिलाधिकारी डाॅ. आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी अनन्त शंकर ताकवाले के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आये किसान, जनप्रतिनिधि, जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

A Digital Paper - www.adpaper.in : News : Technology : Career Baal Ki Khaal - Online Youtube Channel

Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel