रूद्रपुर 28 सितम्बर- वर्ष 2016-17 मे धान क्रय किये जाने की तैयारी बैठक मे जिलाधिकारी चन्द्रेश कुमार यादव ने कहा अधिकारी किसानो के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करे। उन्होने कहा किसानो को उनके धान क्रय का समय से भुगतान हो इसी को ध्यान मे रखकर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो का आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है ताकि उन्हे समय पर धनराशि का भुगतान किया जा सके। उन्होने कहा जिस किसान के पास आधार कार्ड व फोटो पहचान पत्र है, उनका शतप्रतिशत रजिस्ट्रेशन किया जाए। उन्होने कहा क्रय केन्द्रो पर जो किसान धान लेकर आते है, यदि उनका रजिस्ट्रेशन नही है सर्वप्रथम उनसे फार्म भरवाकर उनका रजिस्ट्रेशन करवाया जाए। उन्होने कहा यह कार्य पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। क्रय केन्द्रो पर किसानो की सुविधा हेतु नमी मापक यंत्र, छलना, दरी, पेयजल, पर्याप्त मात्रा मे बारदाना की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होने कहा सभी क्रय केन्द्रो पर लगाये गये कांटे व बांटो का सत्यापन बांट माप विभाग द्वारा कर 30 सितम्बर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। 
 
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा सभी धान क्रय केन्द्रो का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाए साथ ही सभी धान क्रय केन्द्र 01 अक्टूबर से कार्य करना शुरू कर दे यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा सभी उपजिलाधिकारी 01 अक्टूबर से पहले क्रय केन्द्रो का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित कर ले। उन्होने कहा इस कार्य मे लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने कहा जिन किसानो के खाते नही है जनधन योजना के अन्तर्गत उनके खाते शीघ्र खोल लिए जाए ताकि किसानो को खाते के माध्यम से भुगतान किया जा सके। उन्होने कहा धान क्रय केन्द्रो मे प्रत्येक दिन धान क्रय किये जाने की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। 
जनपद मे इस वर्ष 78 धान क्रय केन्द्र बनाये गये है जिसके अन्तर्गत 09 केन्द्र आरएफसी व 69 केन्द्र यूसीएफ व सहकारिता के है। इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 1460 रू कामन व 1510 रू ग्रेड ए के लिए निर्धारित किया गया है। 
बैठक मे अपर जिलाधिकारी रवनीत चीमा, उपजिलाधिकारी दयानन्द सरस्वती, नरेश दुर्गापाल, विनोद कुमार, अनिल शुक्ला, पूरन राणा, युक्ता मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, एआर कोआपरेटिव एमपी त्रिपाठी, आरएफसी व यूसीएफ के अधिकारी सहित विभिन्न मंडियो के सचिव उपस्थित थे।

Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel