द्रपुर 30 सितम्बर- जिलाधिकारी चन्द्रेश  कुमार ने बताया है कि राश्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती 02 अक्टूवर को जनपदभर में अकीदत के साथ मनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि 02 अक्टूवर को कार्यक्रमों की शुरूआत प्रातः 6.30 बजे प्रभात फेरी से की जायेगी। जिला मुख्यालय पर विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्रायें गांधी पार्क में एकत्रित होकर शहर के विभिन्न मार्गो पर होते हुये प्रभात फेरी निकालेंगे । तहसील व ब्लाक स्तर पर भी प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। प्रभात फेरी के दौरान नगर निगम/नगर पालिका द्वारा प्रभात फेरी में शामिल छात्रों के लिये स्वच्छ जल की व्यवस्था की जायेगी।  
जिलाधिकारी ने बताया कि 02 अक्टूवर को प्रातः 08 बजे सभी सरकारी भवनों में राष्ट्रीय  ध्वज फहराया जायेगा,राश्ट्रगान के उपरान्त गांधी जी व षास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेगें। जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट  में जिलाधिकारी द्वारा राश्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरान्त गांधी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेगे,तदुपरान्त गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन संघर्श एवं उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा। क्रीडा विभाग द्वारा रूद्रपुर व काशीपुर में प्रातः 09 बजे से क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जायेगा। विद्यालयों में गांधीवादी विचारधारा पर स्कूली छात्रों द्वारा व्यक्तिगत भेद भाव से दूर रहकर समाज में समता तथा समरसता विशय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 
जिलाधिकारी ने सभी नगर निगम,नगर पालिका परिशदों एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने क्षेत्रों में विशेष  सफाई अभियान चलाकर नगर एवं अपने क्षेत्र की एक मलिन बस्ती क्षेत्र में विषेश स्वच्छता अभियान चलायेगे। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन नगर पालिकाओं व निगमों में महापुरूशों की मूर्तियां स्थापित है उनके रंग रोगन व साफ सफाई व्यवस्था सुनिष्चित कर माल्र्याकुष्ठ  आश्रम में तथा सीएमओ द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फलाहार वितरित किया जायेगा। अन्य मण्डी सचिवों द्वारा अपने क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयेाजित किये जाने के निर्देष दिये है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देष दिये कि वह ग्राम पंचायत स्तर पर पारस्परिक सद््भाव समरसता  तथा सहयेागभाव बढाने वाली चेतना विकसित करने के लिये उचित वातारवरण स्थापित करने सम्बन्धि गोश्ठियां आयोजित करायेगें। उद्योग विभाग द्वारा लघु,कुटीर एवं खादी ग्रामोद्योग के विकास व उन्नयन के सम्बन्ध में विषेश प्रयास किये जायेगें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देष दिये कि 02 अक्टूबर से सम्बन्धित सभी तैयारियां को यथा समय पूर्ण कर लें।

Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel