![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiUspjtAXge8qOKB6PylfNM8ZGNwkew1TwToGn2-va-5LkO6zo8ZZXflKcKgKWIXy5AhjahBnzyFJDaGh8EShHFMB8KRHYsPkR1io7mMrxKYx3ytDrU6DyzGSq4GpVP1z0BMLH0vA-0ZK4/s1600/shahid+udham+singh.jpg)
रुद्रपुर 24 दिसम्बर - जिलाधिकारी चन्द्रेश कुमार ने बताया कि भारत
स्वाधीनता संग्राम के महान क्रान्तिकारी शहीद उधम सिंह का जन्म दिवस गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 दिसम्बर को जनपदभर में श्रद्धा के साथ मनाया
जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट
प्रांगण में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगें जहां पर जिलाधिकारी,
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद उधम सिंह की प्रतिमा
पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। इसके अलावा विकास भवन में
मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, रुद्रपुर स्थित स्पोटर्स स्टेडियम
में जिला क्रीडा अधिकारी सुरेष चन्द पाण्डे, जवाहर नवोद्य विद्यालय में
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं बाजपुर दोराहा पर उप जिलाधिकारी बाजपुर
द्वारा षहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पूर्वाह्न 11 बजे माल्यार्पण किया
जायेगा। जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी रतन सिंह को पुश्प मालाओं की
व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट को कलक्ट्रेट
प्रांगण में स्थित षहीद की प्रतिमा, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी,
स्पोटर्स स्टेडियम में जिला क्रीडा अधिकारी, जवाहर नवोद्य विद्यालय में
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं बाजपुर दोराहा पर अधिषासी अधिकारी नगर पालिका
बाजपुर को शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर रंग-रोगन एवं सम्बन्धित स्थलांे की
सफाई व्यवस्था सुनिष्चित करने को कहा है।
Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal BKK News, Net Guru Online- NGO, UK News Live
Follow us