रूद्रपुर 24 जनवरी-.राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में गणतंत्र दिवस पर मनाये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय कर ली गई है। निर्णय लिया गया कि इस मौके पर 25 एवं 26 जनवरी राजकीय इमारतों को सांय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक दुधिया बल्वों से प्रकाशमान किया जायेगा। इस दिन प्रातः 8 बजे से जिला मुख्यालय सहित तहसील/ब्लाकों में स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। षीतलहर को दृश्टिगत रखते हुये प्रभात फेरी में कक्षा 8 से ऊपर के छात्रों को ही षामिल किया जायेगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 31 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी विभागों,स्थानीय निकायों द्वारा विषेश सफाई अभियान चलाया जायेगा।
 

26 जनवरी को सभी सरकारी /अर्द्धसरकारी भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9.30 बजे झण्डा फहरा कर राश्ट्रगान के उपरान्त भारतीय संबिधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण कराया जायेगा। जिला मुख्यालय कलक्टेªट में जिलाधिकारी चन्द्रेष कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। गणतंत्र दिवस के खास कार्यक्रम पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में सम्पन्न होगे वहां पर मुख्य अतिथि द्वारा 11 बजे तिरंगा फहराया जायेगा तथा राश्ट्रगान के उपरान्त संबिधान में उल्लिखित संकल्प दोहराया जायेगा। मुख्य अतिथि द्वारा भव्य पुलिस परेड की सलामी ली जायेगी। विकास से सम्बन्धित विभाग एक-एक झांकी ओपन गाडी में तैयार करेंगे। इसके अलावा मिषन आगाज,मिषन पोशण आरोहण एवं स्वंय सहायता समूहों के उत्पाद की लाईव झांकी भी प्रदर्षित की जायेगी। परेड के पष्चात् स्कूली छात्रों द्वारा देष भक्ति पर आधारित प्रतियोगितात्मक रंगारंग सां्स्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व सैन्य विधवाओं को सम्मानित किया जायेगा एवं तहसील स्तर पर भी यह कार्यक्रम सम्पन्न कराये जायेगे। एडीएम द्वारा अधिकारियों को निर्देषित किया गया है कि राश्ट्रीय ध्वज फहराने में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाये।  
खेल विभाग द्वारा क्रास कंट्री रेस,वाद विवाद,निबन्ध,वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। चिकित्सा विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय व कुश्ठ आश्रम मंे फल वितरित किये जायेगे। युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्राम स्तर से विकास खण्ड स्तर तक युवक/युवती मंगल दलों के जरिये ग्रामीण खेल प्रतियोगिता आहूत की जायेगी।


A Digital Paper - www.kashipurcity.com : News, Career, Technology. #adigitalpaper, Digital Khabar, Baal Ki Khaal BKK News, Net Guru Online- NGO, UK News Live