रूद्रपुर 11 मार्च-विधान सभा निर्वाचन-2017 के मतगणना परिणाम घोशित कर दिये गये है । आज मतगणना स्थल बगवाडा मण्डी वरिसर से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रेष कुमार ने विजयी प्रत्याषियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। जनपद की 09 विधान सभाओं में 8 विधान सभाओं में भाजपा प्रत्याषियों ने जीत हासिल की है,जबकि जसपुर विधान सभा पर कांग्रेस प्रत्याषी ने जीत दर्ज की है । घोशित परिणामों में से विधान सभा जसपुर से कांग्रेस प्रत्याषी आदेष सिंह चैहान ने 42551 मत प्राप्त कर जीत का परचम लहराया है, जबकि भाजपा के प्रत्याषी डाॅ0 षैलेन्द्र मोहन सिंघल 38347 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। विधान सभा काषीपुर में भाजपा के प्रत्याषी हरभजन सिंह चीमा ने 50156 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की तथा कांग्रेस प्रत्याषी मनोज जोषी ने 30042 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। विधान सभा बाजपुर से भाजपा प्रत्याषी यषपाल आर्य ने 54965 मत प्राप्त कर अपनी जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस की प्रत्याषी सुनीत टम्टा 42329 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। विधान सभा गदरपुर से भाजपा प्रत्याषी अरविन्द पाण्डे को 41530 मत प्राप्त हुये तथा विजयी घोशित किये गये तथा काग्रेस प्रत्याषी राजंेन्द्र पाल सिंह 27424 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। विधान सभा रूद्रपुर से भाजपा प्रत्याषी राजकुमार ठुकराल ने जीत दर्ज की उनको 68754 मत प्राप्त हुये जबकि उनके निकटतम् प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस प्रत्याषी तिलक राज बेहड ने 43983 मत प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया । किच्छा विधान सभा से भाजपा के प्रत्याषी राजेष षुक्ला ने 40363 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस प्रत्याषी हरीष रावत 38236 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। 
विधान सभा सितारगंज से भाजपा प्रत्याषी सौरभ बहुगुणा ने 50597 मत हासिल कर अपनी जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस प्रत्याषी मालती विष्वास ने 22147 मत  प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। नानकमत्ता विधान सभा से भाजपा प्रत्याषी डाॅ0 प्रेम सिंह राणा ने 42785 मत प्राप्त कर विजय दर्ज की वही कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा 33254 मत प्राप्त का दूसरे स्थान पर रहे। विधान सभा खटीमा से भाजपा के प्रत्याषी पुश्कर सिंह धामी ने 29539 मत प्राप्त कर जीत का परचम लहराया जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चन्द्र कापडी को 26830 मत मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे। 


A Digital Paper - www.kashipurcity.com : News, Career, Technology. #adigitalpaper, Digital Khabar, Baal Ki Khaal BKK News, Net Guru Online- NGO, UK News Live