काशीपुर हो या  हिन्दुस्तान का कोई छोटा -बड़ा शहर कानून को तोडना यहाँ के लोगो का शोक सा हो गया है। जहां देखो लोग कानून तोड़ते नजर आते है। कोई ट्रेफिक कानून तोड़ता दिखता है,  तो कोई अतिक्रमण कानून की धज्जियाँ उडाता दिख जाएगा। ध्वनि प्रदूषण कानून को तो कोई समझता है नहीं। 

कानून का पालन करवाना कानून बनाने वालो और उसकी रक्षा करने वालों की जिम्मेदारी है। और इसके लिए सख्त कार्यवाही करने की जरुरत है। कानून तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ -साथ बार बार वही कानून तोड़ने पर जेल की सजा होनी चाहिए। जैसे :

  • अतिक्रमण करने वालों पर भी बार - बार कानून तोड़ने पर जेल की सजा हो तो दुबारा कोई कानून नहीं तोड़ेगा . 
  • ट्रेफिक नियमों को बार- बार तोड़ने पर भी कोई ना मने तो उसे कुछ दिन जेल की सजा दी जा सकती है। 
शहर में कानून तोड़ने वालो की एक लिस्ट भी तैयार करनी चाहिए और बार - बार कानून तोड़ने पर उस व्यक्ति को जुर्माने के साथ- साथ कारावास की सजा मिले और समाज को भी पता चले की कौन लोग सबसे ज्यादा कानून तोड़ते है। 
समाज की भी जिम्मेदारी है की वो कानून तोड़ने वालो की जानकारी प्रशासन और मीडिया को दे।
इनसाइड कवरेज द्वारा भी कानून तोड़ने वालो की लिस्ट ऑनलाइन डाली जाएगी।