इनसाइड कवरेज - कशीपुरसिटी डॉट कॉम की तरफ से सभी देश वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत
बहुत शुभकामनाये । जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष 17 अगस्त और 18 अगस्त को मनाया जाएगा।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को सिर्फ एक पर्व के रूप में ना  मनाकर, श्री कृष्ण द्वारा दिए गए ज्ञान का भी अनुसरण करना चाहिये। युवाओं के मार्गदर्शक रूप में श्री कृष्णा से बढ़कर कोई और नहीं है। श्री कृष्ण द्वारा दिए गए गीता के ज्ञान से नव युवक बहुत कुछ सीख  सकते है। ज्ञान के कुछ बिंदु निम्नलिखित है :-
  1. हमें अपनी सोच को संकुचित ना बनाकर दूरगामी और व्यापक बनानी चाहिए।
  2. श्री कृष्ण के अनुसार समस्या कितनी भी विकराल क्यों न हो हमें घबराना नहीं चाहिए. कभी हार नहीं माननी चाहिए। चिंतन करके समस्या का समाधान करना चाहिए। अपने डर पर काबू पा लिया तो समझो जीत आपके कदमो में है। 
  3. गीता के अनुसार हवा को वश में करना तो संभव हो सकता है लेकिन मन - दिमाग को वश में करना नामुमकिन है। इसीलिए जिसने मन पर नियंत्रण कर लिया वह आसानी से सफलता पा सकता है 
  4. किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए बुद्धि और स्मृति का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है। जिस व्यक्ति में अच्छी चीजों को परखने की क्षमता हो, सभी पहलुओं की बारीकी से जानकारी लेने की क्षमता हो और अच्छी बातों को याद करने और बुरी बातों को भुलाने की क्षमता हो तो वह सफलता प्राप्त करता है और समस्या से छुटकारा पा सकता है।