न्यूटन का तीसरा नियम कहता है की :- "हर क्रिया की उसके बराबर तथा विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है"


लेकिन भारत के नेताओ ने इस नियम को पिछले कई सालों से झूठा साबित कर रखा  है। पाकिस्तान के बार - बार आतंकी क्रियाओं के करने के बाद भी हमारे नेता कोई प्रतिक्रिया नहीं करते। पहले कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान के विरुद्ध कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई और अब मोदी सरकार के बनने के बाद भी पाकिस्तान द्वारा बार- बार आतंकी हमले और गोलीबारी जारी है, कई जवान शहीद हो गए लेकिन मोदी सरकार कांग्रेस की तरह न्यूटन के नियम को झूठा साबित करने में लगी है। हम कब तक चुप रहेंगे ? जवानो को अपने जीवन का बलिदान कब तक देनाहोगा ? नेताओ को जवाब देना होगा !