प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत में डिजिटल क्रांति लाने की बात कही थी। जिसके लिए केबिनेट ने मंजूरी दे दी है। डिजिटल भारत क्रांति में गांवों के साथ पुरे देश को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। डिजिटल भारत से  गाँव - गाँव तक ई-शासन, ई-शिक्षा और फोन और इंटरनेट द्वारा स्वास्थ्य की सुविधाये दी जा सकती है . 
भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए भी डिजिटल क्रांति मील का पत्थर साबित हो सकती है। डिजिटल भारत से पर्यावरण को भी बहुत फायदा होगा। पेपर वर्क कम होने से पेड़ों की कटाई पर रोक लगाईं जा सकती है। डिजिटल भारत क्रांति का सपना पूरा करने के लिए देश की जनता को भी थोड़ी मेहनत करनी चाहिए। कम्प्यूटर का ज्ञान सभी स्कूलों में भी अनिवार्य कर देना चाहिए।