पूर्व प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन को बाल दिवस के नाम से मनाने के लिए देश भर के बच्चों को शुभ कामनाऐं। प० जवाहर लाल नेहरु एक सच्चे देशभक्त थे, उन्होंने देश के विकास और विश्व एकता के लिए बहुत कार्य किये , वह एक खुले विचारों के महान व्यक्ति थे, उनके कुछ विचार इस निम्नलिखित है -

  • महान कार्य और छोटे लोग साथ नहीं चल सकते.
  • हमें थोडा विनम्र रहना चाहिए; हम ये सोचें कि शायद सत्य पूर्ण रूप से हमारे साथ ना हो.
  • दक्षता का सबसे अच्छा प्रकार वह है जो मौजूदा सामग्री का अधिकतम लाभ उठा सके.
  • एक नेता या कर्मठ व्यक्ति संकट के समय लगभग हमेशा ही अवचेतन रूप में कार्य करता है और फिर अपने किये गए कार्यों के लिए तर्क सोचता है.
  • कार्य के प्रभावी होने के लिए उसे स्पष्ठ लक्ष्य की तरफ निर्देशित किया जाना चाहिए.
  • नागरिकता देश की सेवा में निहित है.
  • संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है.
  • असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य, और सिद्धांत भूल जाते हैं