आज पूरे देश में सफाई अभियान चलाया जा रहा है लोगों को जागरूक किया जा रहा है।सफाई से होने वाली बिमारियों के बारे में समझाया जा रहा है। काशीपुर में भी हर हफ्ते सफाई अभियान का कार्यक्रम चल रहा है कल पटेल नगर- द्रोणा  सागर रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। यह बहुत ही सरहानीय कदम है। लेकिन जब  बड़े -बड़े  नेता -अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़े पदों पर बैठे अधिकारी सफाई अभियान के लिए झाड़ू हाथ में लेते है तो वह ग्लब्स -दस्ताने पहनते है, जिससे उन्हें कोई एलर्जी या बिमारी से बचा जा सके।  लेकिन उन्होंने कभी सफाई कर्मचारियों के बारे में नहीं सोचा की वह भी एक इंसान हैं , उन्हें भी सफाई करते समय बहुत सी बीमारियां हो सकती है। उनको भी हाथों में दस्ताने पहनने चाहिए या कुछ और सावधानी बरतनी चाहिए। इसलिए हमारी सरकार और प्रशासन को जल्द से जल्द सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी कुछ नियम बनाने चाहिए जिससे उन्हें भी बिमारियों से बचाया जा सके।