आज ही के दिन दो साल पहले देश की राजधानी में  एक जघन्य अपराध हुआ था। जिसे आज तक कोई  नही भूला। निर्भया रेप केस के बाद भी देश में महिलाओ पर हो रहे अपराध कम नहीं हुए है। सरकार बदल गई लेकिन बलात्कार की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है।  ना कानून का डर है और ना लोगो की सोच में बदलाव। बड़े बड़े कानून बनाए गए। पर्दर्शन किये गए लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। अब समाज के लोगो को ही अपने आप में बदलाव लाना होगा। सामाज को ही आगे आकर अपनी बेटियों,अपनी बहनों, माताओं, भाभियों को बचाने के लिए अपने स्तरों पर काम करना होगा।  ये अपराध पने घरों तक पहुचने से पहले ही रोकने होंगे।