दिनांक 5 फरवरी, पतंजलि हरिद्वार में हर साल वार्षिक स्थापना दिवस मनाया जाता है।  इस साल भी यह कार्यक्रम बहुत धूम-धाम से मनाया गया। जिसमे बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, श्री मनोहर लाल खट्टर जी, मुख्यमंत्री, हरियाणा ,  कैप्टेन अभिमन्यु जी, वित्त मंत्री, हरियाणा सरकार, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला जी, पद्मश्री से सम्मानित गुरु सतपाल जी और ओलम्पियन पहलवान सुशील कुमार आदि गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।