दिल्ली चुनावों के एक्जिट पोल आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत का दावा कर रहे है। और मोदी लहर की समाप्ति की बात कही जा रही है। जो भी हो यह सब राजीनीति में बहुत बड़े बदलाव की और  इशारा करता है।
दिल्ली में इनसाइड कवरेज ने भी लोगो से उनकी राय जानी तो एक रिक्शे वाले से लेकर युवाओं, महिलाओ और बुजुर्गों ने भी आप को वोट देने की बात कही। उनका कहना था की दिल्ली में निगम पार्षद बीजेपी के ही है और उन्होंने कोई काम ढंग से नहीं किया। सड़के टूटी पड़ी है। सफाई की और भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। यह जानकारी शास्त्री नगर की जनता से ली गई। बीजेपी की हार की असली वजह ये निगम पार्षद ही हैं। मोदी या किरण बेदी नहीं। अब आगे देखना है की नई सरकार कैसे बनती है और कैसे दिल्ली का विकास होता है।