रुद्रपुर  - आज प्रातः जिलाधिकारी डा0 पंकज कुमार पाण्डेय ने ‘‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना‘‘ के अन्तर्गत श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा हेतु जिले की रुद्रपुर तहसील के पहले जत्थे की बस संख्या यूके-06-पीए 1263 को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने तीर्थ यात्रियों का माल्यापर्ण किया। इस जत्थे में कुल 32 यात्री हैं, जिसमें 14 पुरुष व 18 महिलाएं शामिल हैं। जिलाधिकारी ने जत्थे को रवाना करने से पूर्व ईष्वर से सफल यात्रा की कामना की तथा तीर्थ यात्रियों से कहा कि वह अपने साथ ही जिले की तरक्की के लिए भगवान बद्रीनाथ से प्रार्थना करें। यात्रियों का दल काठगोदाम मार्ग से होते हुए गैरसैण, गैरसैण से जोशीमठ और जोशीमठ मार्ग से होते हुए बद्रीनाथ धाम पहुंचेगा।
 
        जिलाधिकारी ने कहा कि ‘‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना‘‘ मुख्यमंत्री की एक महत्वाकांक्षी  योजना हेै, जिसके तहत 65 वर्ष  या उससे अधिक के सम्मानित वरिश्ठ नागरिकोें को बद्रीनाथ धााम व गंगोत्री धाम की यात्रा करवाई जायेगी। उन्होेने बताया कि जिले से 500 से अधिक यात्रियों की सूची यात्रा के लिए तैयार हो गई है। प्रत्येक हफ्ते में दो दल तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किये जायेगें, जिसमें प्रत्येक शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम तथा प्रत्येक मंगलवार को गंगोत्री धाम के लिए जत्थे रवाना किये जायेगें। उन्होंने बताया कि इस वर्श जिले से 4000 बुजुर्गों को यात्रा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्य व सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह उक्त योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि इच्छुक बुजुर्ग योजना के तहत तीर्थ यात्रा कर सकें।
 
       जत्थे का नेतृत्व श्री विनय कुमार द्वारा किया जायेगा। रवाना किए गये प्रथम जत्थे में रमाकान्त मिश्रा,प्रेमा मिश्रा, आरसी वर्मा, तारा देवी, महनता, कमला देवी, षान्ति देवी, लक्ष्मण दास, कमलेश देवी, अमर भौमिक, स्नेह लता, मनोरंजन राय, झरना मंडल, विश्णुपद, विपुला भगवती, सपना मंडल सहित कुल 32 तीर्थयात्री शामिल हैं। तीर्थ यात्रियों का यह दल बद्रीनाथ धाम के दर्षन करने के उपरान्त 18 मई(सोमवार) को वापस लौट आयेगा।
 
      इस अवसर पर एसडीएम विजय कुमार जोगदण्डे, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्य, रुद्रपुर डिपो सहायक महाप्रबन्धक केएस राना, इण्डेन गैस प्रबन्धक डीएस आर्य, राजस्व निरीक्षक प्रहलाद राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इनसाइड कवरेज न्यूज़ - www.insidecoverage.in, www.kashipurcity.com, www.adpaper.in