रुद्रपुर 31 मई - राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोश
गौरव चार दिवसीय भ्रमण पर जनपद में आ रहे हैं। उपाध्यक्ष राज्य सफाई
कर्मचारी आयोग के निजी सचिव सचिन कुमार द्वारा फैक्स के माध्यम से प्राप्त
कार्यक्रम के अनुसार श्री गौरव 01 जून को महुवाडाबरा नगर पंचायत में 10.30
बजे से वोर्ड अध्यक्ष व सफाई कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के
उपरान्त बस्ती का भ्रमण करेगें। श्री गोैरव 11.30 बजे से नगर पालिका सभागार
जसपुर में अधिशासी अधि0 नगर पालिका सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ
सफाई कर्मचारी के सम्बध में बैठक कर बस्ती का भ्रमण करेगें। श्री गौरव
अपराहन 02.30 बजे नगर निगम काषीपुर में उप जिलाधिकारी,मुख्य नगर
अधिकारी,सहायक समाज कल्याण अधिकारी,स्थानीय बैंक षाखा प्रबन्धक,चिकित्सा
अधिकारी,षहर अध्यक्ष कांग्रेस तथा सफाई कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ सफाई
कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक करने के उपरान्त बस्ती भ्रमण
करेंगे। श्री गौरव रात्रि विश्राम लो0नि0वि0 के अतिथि गृह काषीपुर में
करेंगे।
अगले रोज 02 जून को वह नगर पंचायत सुल्तानपुर
पट्टी में सम्बन्धित अधिकारियों/जनप्रतिनिधियों के साथ 10.30 बजे बैठक
करेगे तथा बस्ती भ्रमण करेगे। 12 बजे नगर पंचायत केलाखेडा में अधिशासी
अधिकारी व सम्बन्धित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक तथा बस्ती भ्रमण ण करेगें।
अपराहन 03 बजे श्री गौरव गदरपुर में न0पा0स0 में उपजिलाधिकारी, अधिषासी
अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक व बस्ती भ्रमण करेंगें ।
श्री गौरव रात्रि विश्राम दिनेषपुर में करेगें। अगले रोज 03 जून को श्री
गोैरव दिनेषपुर में प्रातः 10 बजे से न0पं0स0 में अधिषासी अधिकारी/अध्यक्ष व
सफाई कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बस्ती भ्रमण करेगे। इसके
उपरान्त श्री गौरव 01 बजे नगर पालिका किच्छा में उप जिलाधिकारी,अधिषासी
अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों,व सफाई कर्मचारी व प्रतिनिधियों के
साथ सफाई कर्मियों की समस्याओं के बावत बैठक कर बस्ती भ्रमण करेगें। श्री
गौरव 04 बजे सितारगंज में उक्तानुसार सम्बन्धित अधिकारियो के साथ सफाई
कर्मचारी की समस्याओं के सम्बन्ध में नगर पालिका सितारंगज में बैठक करने
बाद बस्ती भ्रमण करेगें। वह रात्रि विश्राम खटीमा में करेगेे।
04
जून को श्री गौरव प्रातः 10 बजे से खटीमा न0पा0सभागार में उपजिलाधिकारी,
अधिशासी अधिकारी न0 पा0,चिकित्सा अधिकारी,लो0नि0वि0, वन,जन संस्थान,पुलिस
सहित शहर अध्यक्ष कांग्रेस व सफाई कर्मचारी व प्रतिनिधियों के साथ बैठक
करेगें व बाद में बस्ती भ्रमण करेगें।
इनसाइड कवरेज न्यूज़ - www.insidecoverage.in, www.kashipurcity.com, www.adpaper.in
Follow us