आगामी 19 जून से रमजान का महीना प्रारम्भ हो रहा है। इसमें मुुस्लिम सम्प्रदाय के लोग रोजा रखते है साथ ही रमजान के महीने में उनके विषेश आयोजन भी होते हैं। रमजान को दृश्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डा0 पंकज कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त अधिशासी अभियन्ता जल निगम/जल संस्थान/विद्युत को निर्देश दिए है कि रमजान के महीेने में इफ्त्यारी और शाहरी के समय विद्युत व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए। उन्होंने जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल की व्यवस्था सुचारु रखें। उन्होंने सभी नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मस्जिद के आस पास के क्षेत्रों में विशेष सफाई व्यवस्था बनाये रखें। उन्होंने इस कार्य की समीक्षा उप जिलाधिकारियों को करने के भी निर्देश दिये।
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील