काशीपुर में आज महिला एवं बाल सहायता सिमिति ने रोडवेज़ बस स्टैंड पर पौधा रोपण किया और  हर्षोल्लास के साथ हरेला पर्व मनाया। संस्था कि अध्यक्षा श्रीमती सरोज सिंह ठाकुर ने इस कार्यक्रम का आयोजन  किया। उन्होंने बताया कि हरेला पर्व उत्तराखंड  कुमाऊ का एक लोकप्रिय पर्व है जिसमे पर्यावरण के संतुलन बनाये रखने के लिए पौधे लगाये जाते है। उन्होंने बताया कि यह तो अभी शुरुवात है उनकी संस्था ने काशीपुर को हरा भरा करने का संकल्प लिया है और भविष्य में सैकड़ों पौधे लगाये जायंगे। 

  





महिला एवं बाल सहायता सिमिति कई वर्षों से महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और संस्था में महिलाओ को निशुल्क शिक्षण व प्रशिक्षण दिया जाता है। 

कार्यक्रम में संस्था के सभी कार्यकर्ता, रोडवेज़ के सहायक प्रबंधक श्री महेंद्र कुमार जी, डॉ विजय लक्ष्मी जी, शिवम् अरोरा, सोनू, जितेन्द्र अरोरा, रोडवेज कार्यकर्ता और मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील