रूद्रपुर 10 अगस्त- जनपद के शातिपुरी निवासी 12 वर्षीय दक्ष जोशी ने लाॅस एजिल्स अमेरिका में 24 जुलाई से प्रारम्भ स्पेशल आॅलम्पिक वल्र्ड समर गेम्स में 500 मीटर साइकिल रेस में दूसरा स्थान पाकर रजत पदक एवं एवं 01 किमी0 रेस में काॅस्य पदक प्राप्त करने पर आज जिलाधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार पाण्डेय ने कलक्टेªट में दक्ष जोशी को सम्मानित किया तथा उनकी इस जीत के लिये बधाई दी। जिलाधिकारी ने दक्ष जोशी को उज्जवल भविश्य के लिये अपनी हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दक्ष जोशी की इस उपलब्धि से देश का नाम ही रोशन नही हुआ है बल्कि उत्तराखण्ड देव भूमि का गौरव भी बढा है। 

श्री दक्ष 06 अगस्त को उत्तराखण्ड देश का नाम रोशन कर अपनी माता श्रीमती लता जोशी तथा पिता ललित मोहन जोशी के साथ भारत पहुचें है। दक्ष की इस उपलब्धि से सभी लोगो ने खुषी का इजहार व्यक्त किया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेष उपाध्याय ने दक्ष की इस उपलब्धि पर षान्तिपुरी में मिठाई बांटकर बधाई दी है। श्री उपाध्याय ने बताया कि दक्ष को शीघ्र ही प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री यशपाल आर्य द्वारा भी सम्मानित कराया जायेगा। 
     इस मौके पर मथुरा दत्त उपाध्याय,शान्ति उपाध्याय,सुभाश जोषी,छात्र दक्ष के स्कूल की प्रधानाचार्य डाॅ0 माधुरी अवस्थी,राजेन्द्र षर्मा,विनोद कोरंगा,नारायण सिंह कोरंगा,विशन कोरंगा,गणेश तिवारी,मनोहर जोषी,प्रभु जोशी,तारा मेहरा,संजय कुमार,शेखर त्रिपाठी एवं खीमानन्द त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित थे।
www.kashipurcity.com & www.adpaper.in - न्यूज़, जॉब अलर्ट, ऑनलाइन डील