रूद्रपुर 10 सितम्बर -  भारत रत्न एवं अविभाजित उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोबिन्द बल्लभ पंत जी की 128वीं जयन्ती जनपदभर में हर्षोल्लास पूर्वक ‘‘गौरव दिवस‘‘ के रुप में मनाई गई। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय पर एक सादे समारोह में जिलाधिकारी डा0 पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा पं0 पंत के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्वासुमन अर्पित किये गये।
 
    अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि पं0 पंत जी का इस जनपद से गहरा नाता रहा है, हमें गर्व है कि उन्हीं के नाम पर इस जनपद में अन्तर्राश्ट्रीय स्तर का कृषि  एवं प्रोद्योगिक विष्वविद्यालय पंत नगर में स्थापित है। उन्होंने कहा कि पं0 पंत महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी के साथ ही एक कुषल प्रशासक थे। उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन सहित कुशल प्रषासक के रूप में प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई। हमें नाज है कि हम पं0 पंत जी की कर्मस्थली क्षेत्र में निवास करते हैं। पं0 पंत जी के विचार एवं उनके कृत्य आज भी प्रासंगिक हैं। हम सबको चाहिए कि ऐसे महान पुरुश के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लें।जिलाधिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों का आहवान कि हमने विकास के क्षेत्र में आषातीत सफलताएं अर्जित की हैं, किन्तु अभी भी हमें देष को ओर आगे ले जाना है। इस हेतु हमें पं0 पंतं जी के जीवन प्रसंगों से प्रेरणा लेते हुए अपनी कार्यप्रणाली को विकसित करना होगा।
 
       इस अवसर पर वरिश्ठ कर्मचारी गोपाल दत्त पाण्डेय व देव प्रकाष चक्रवती  ने भी पं0 पंत के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाष डाला।
 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आषीश भटगई, उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट भगत सिंह फोनिया, सीएमओ एचके जोषी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरीश रावत सहित गोपाल दत्त पाण्डे,धरम सिंह राणा, देव प्रकाष चक्रवती, विपिन पन्त,खडक राम,जगदीष चन्द्र,प्रकाष चन्द रेखाडी, राहुल कुमार, देवेन्द्र सिंह नेगी, कीर्ति सिंह, प्रताप मेहरा समेत बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 


A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper