निलम्बित श्रमिकों के विवाद पर समझौता करने के निर्देश
रूद्रपुर 06 जनवरी - पांच निलम्बित श्रमिकों के सम्बन्ध में उत्पन्न विवाद पर जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने आज सेवायोजक पक्ष एवं श्रमिक प्रतिनिधियों को बुलाकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को आपस में वार्ता कर समझौता करने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रमिक प्रतिनिधियों से कहा कि सेवायोजक पक्ष ने आष्वासन दिया है कि उनके द्वारा श्रमिकों की समस्याओं पर विचार किया जायेगा,इसलिए वे सादे कागज पर नया मांग पत्र बनाकर एसडीएम के माध्यम से सेवायोजक पक्ष को सौंप दें। बैठक में सेवायोजक पक्ष ने कहा कि पांच निलम्बित श्रमिकों में से जिन तीन श्रमिकों को अनुशासनहीनता के कारण निलम्बित किया गया है उनकों जांच कार्यवाही पूर्ण होने के बाद ही ड्यूटी पर तैनात किया जायेगा। इसके अलावा सभी श्रमिकों को उनके कार्य पर तैनाती दे दी जायेगी। किन्तु श्रमिक प्रतिनिधियों ने पांचों निलम्बित श्रमिकों को बहाल किये जाने तथा उनके मांग पत्र पर वार्ता किये जाने की बात रखी। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि निलम्बन एक कानूनी प्रक्रिया है और यह सजा के अन्तर्गत नहीं आता है तथा निलम्बन सही है या गलत है, इस पर कानूनी रूप से अन्तिम फैसला श्रम न्यायालय द्वारा किया जाना है। उन्होने श्रमिकों से कहा कि वें जांच प्रक्रिया से गुजर रहे तीन निलम्बित श्रमिको को छोडकर अन्य सभी कर्मचारी  कारखाने की औद्योगिक स्थिती को ध्यान में रखते हुये अपने कार्य पर जाये तथा उत्पादन कार्य करे। जिलाधिकारी ने श्रमिक प्रतिनिधियों को यह भी बताया कि यदि सेवायोजकों द्वारा श्रम कानूनो  का उल्लंघन किया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दी की वें श्रम कानून में दी गई व्यवस्था का अनुपालन करना सुनिष्चित करें। 
      इस मौके पर अपर जिलाधिकारी दीप्ति वैष्य,एसडीएम अनिल शुल्ला,सहायक श्रमायुक्त अनिल कुमार यादव सहित सेवायोजक पक्ष से डेल्फी टीवीएस डीजल्स लि0 के रमेश,ग्रुप एचआर के सुरेश,वीएस राणा,अरूण बिन्धानी एवं श्रमिक प्रतिनिधि प्रवीन कुमार जोशी,नवीन सिंह बिश्ट कैलाश गंगोला आदि उपस्थित थे।  

A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper