काशीपुर, दिनांक 14 फरवरी।  विश्वभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने एवं लोगों को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘वन बिलियन राइजिंग’ नामक वैश्विक अभियान चलाया जा रहा है|  वर्ष 2012   में इस अभियान की शुरुआत ईव एन्स्लेर द्वारा की गयी थी और बीते वर्ष 2013   में 207  देशों से लोगों ने इस अभियान को सराहा और महिलाओं की मदद के लिए खड़े हुए| 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के अवसर पर इस वर्ष भी इस अभियान को चलाया गया और नृत्य के माध्यम से लोगों को इन मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया। 

       काशीपुर में भी महिला एवं बाल सहायता समिति द्वारा इस अभियान का आगाज़ किया गया।  जिसमे संस्था ने चैती चौरहे से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक रैली निकाली। और विभिन नुक्कड़ नाटकों व् गीतों द्वारा लोगों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। संस्था  की अध्यक्षा श्री मति  सरोज सिंह ठाकुर ने बताया की  इस अभियान से सैकड़ों महिलाओं को जोड़ा जाएगा और महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए मिलकर आवाज़ उठाई जाएगी . इस अवसर पर   मीरा यादव, सुनीता कम्बोज, रंजना माथुर, कमलेश, राज कौर, आदेश, गीता रानी, शांति, भावना, दीपा, विनय कुमार, सरजीत सिंह, मनु सक्सेना,  आदि उपस्थित हुए.
A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper