रूद्रपुर 06 फरवरी - जनपद स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता की अध्यक्षता में कलकट्रेट  सभागार में सम्पन्न हुई । जिलाधिकारी ने नगर निगम ,नगर पालिका एवं नगर पंचातय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में धूम रहे आवारा पशुओं का चिन्हित कर उन पर जुर्माना लगाया जाय। उन्होंने कहा कि इस कार्य को अभियान के रूप में लिया जाय साथ ही सम्बन्धित क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी शामिल किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी क्षेत्रों में स्थाई स्लाटर हाउस बनाने के लिये पशु चिकित्सा अधिकारी उप जिलाधिकारियों से समन्वय बनाकर स्थान चिन्हित करें। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि मांस बिक्रेताओं की दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी थानों व ब्लाकों में पशु क्रूरता रोकने के लिये फ्लेक्सी  लगाई जाय।  उन्होंने कहा कि आक्सीटोसिन के दुरूपयोग को रोकने के लिये सभी उप जिलाधिकारी नगर निगम व नगरपालिका के अधिकारियों के साथ लेकर दुग्ध डेरियों का औचक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि गौवंश की तस्करी को रोकने के लिये पुलिस अधिकारी समय-समय पर अभियान चलायें तथा पकडे गये पशु तस्करों के खिलाफ नियमूानुसार अभियोजन पंजीकृत करें। उन्होंने कहा कि जो भी पशु तस्कर पकडे जाते है उनपर क्या कार्यवाही की गई उससे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भी अवगत कराया जाय। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पशु बली पर प्रतिबन्ध लगाने के लिये निगरानी रखी जाय। 
       जिलाधिकारी ने कहा कि श्री राधे कृृष्ण ट्रस्ट बाजपुर,श्री गोलोक धाम गौशाला कनकपुर व श्रीरानी भवानी बच्चावाला में जो पशु रखे गये है सम्बन्धित पशु चिकित्सा अधिकारी उन पशुओं की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच मुहैया करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड से पंजीकरण डाॅग ब्रीडर्स का समय-समय पर निरीक्षण किया जाय। उन्होंने कहा कि पश्ुा चिकित्सा अधिकारी व स्थानीय निकायों व पुलिस प्रशासन के सहयोग से गौ संरक्षण का कार्य किया जाय। 
    बैठक में सीडीओ डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव,एडीएम दीप्ति वैश्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 रवीन्द्र चन्द,नारद जोशी, के अलावा नगर निगम,नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिकारी एवं तहसीलों से आये पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थें।

A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper