रुद्रपुर 08 मार्च - ’’ अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस‘‘ के अवसर पर कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में ’’महिला सम्मान‘‘ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षत एवं मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 आशीष  कुमार श्रीवास्तव ने समाज सेवा, शिक्षा एवं खेल आदि क्षेत्रों में उत्कृश्ट कार्य करने वाली जनपद की 23 महिलाओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  जिलाधिकारी ने घेरलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियमों एवं महिला अधिकारों की जानकारी प्रदान करने वाली पुस्तक ’’क्यों चुप रहना, और नहीं सहना‘‘ नामक पुस्तक एवं घरेलू हिंसा से संरक्षण, बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं तथा निर्भया सेल के प्रचार-प्रसार विशयक पोस्टरों का विमोचन भी किया। सीएमओ एचके जोशी  ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम-1994 के तहत लिंग चयन प्रतिशेध विशयक जानकारी दी । कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा इस दौरान आने वाली कठिनाईयोें एवं अनुभवों को साझा किया।़ बालिकाओं द्वारा जनजागृति गीत प्रस्तुत कियें गये साथ ही अध्यापिका ज्योति गांधी द्वारा कठपुतली कला मंचन भी किया गया। 
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट  कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है और आज ’’महिला सम्मान‘‘ कार्यक्रम आयोजित कर जनपद स्तर पर भी इसकी शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि निकट भविश्य में भी राष्ट्रीय पर्वाें के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु निपुण बनाने के लिए जूडों कराटे प्रशिक्षण  दिया जायेगा इसके लिए जिला योजना में फण्ड की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में बच्चों एवं महिलाओं को प्रषिक्षित करने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किये जायेगें। जिलाधिकारी ने कहा कि तेजाब एवं बलात्कार आदि से पीडित महिलाओं को जिला प्रशासन की ओर आर्थिक एवं अन्य मदद दी जाती है। उन्होंने कहा कि पीडित महिलाओं की मदद एवं मार्गदर्षन के लिए ’’निभर्या सेल‘‘ गठित किया गया है, जहां महिलाएं विभिन्न विशयों पर कानूनी व अन्य जानकारी हासिल कर सकती हैं।  जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचके जोशी को निर्देश दिये कि स्वाधार केन्द्र में मूक बधिर बच्चों को साईन लेंगवेज सिखाने हेतु शीघ्र व्यवस्था की जाये। उन्होंनेे कन्याभ्रूण हत्या को रोकने एवं बालिकाओं को शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए महिलाएं आगे आये। उन्होंने महिलाओं से कहा कि यदि उन्हें उनके नजदीकी क्षेत्र में लिंग चयन/कन्या भ्रूण हत्या जैसी किसी भी घटना की जानकारी मिलती है तो वह सम्बन्धित घटना की जानकारी हेल्प लाईन न0- 8126517008 पर  दें ताकि अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने महिलाओं को मिषन आगाज एवं मिशन पोषण आरोहण कार्यक्रमों की भी विस्तार से जानकारी दी। 
 
      घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम में प्रभावी कार्य करने तथा निर्भया योजना में पीडितों को त्वरित मदद करने, कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण मुक्त करने आदि कार्याें में विषेश योगदान देने वाली आईसीडीएस विभाग की रोहिणी गब्र्याल, अनीता गुप्ता, शशिकला टम्टा, नीलमनाथ, आशा नेगी, लीला परिहार, जानकी कष्यप, सुचि शर्मा, उमा पंवार एवं कविता बडौला को जिलाधिकारी ने षील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृश्ट योगदान देने वाली अध्यापिका रजनीश बत्रा, ज्योति गांधी एवं माया चयनाना, राष्ट्रीय विजेता कराटे सिमरन कौर, अनु चैधरी एवं कोमल बत्रा, राष्ट्रीय विजेता ताईक्वांडों पूजा यादव एवं खुशबु, स्वास्थ्य विभाग की डाॅ0 सुनीता रतूडी, आशा  कार्यकत्री रीता देवी, नीलम अरोरा, अंजली कर तथा समाज सेविका हीरा जंगपागी को जिलाधिकारी ने शील्ड एवं प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय विजेता कराटे अनू चैधरी के पति हिमांशु नरौला एवं अध्यापिका ज्योति गांधी के पति राजेश गांधी को भी उनकी धर्म पत्नियों का  हौसला बढाने एवं हर सम्भव सहयोग करने पर सम्मानित किया।
        कार्यक्रम का संचालन समाज सेविका हीरा जंगपागी द्वारा किया गया। 
        इस अवसर पर सीएमओ एचके जोशी, अपर सीएमओ एचएस पांगती व एसएस दुग्ताल,सीएमएस आरके पाण्डे, एसडीएम ऋचा सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी नीता तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एके मिश्रा, जिला क्रीडा अधिकारी सुरेष चन्द पाण्डे, डाॅ0 सुनीता चुफाल आदि उपस्थित थे।

A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper