रुद्रपुर 18 अप्रेल  - जनपद में 14 अप्रेल से 24 अप्रेल तक ’’ग्राम उदय से भारत उदय‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जनपद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने 21 अप्रेल को सभी ग्राम पंचायतों में विषेश सफाई अभियान चलाने के निर्देश  जारी किये हैं। उन्होंने सभी उप जिला अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों, खण्ड विकास स्तरीय नोडल अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारियों को निर्देश  दिये हैं कि 21 अप्रेल को सभी ग्राम पंचायतों में न्यूनतम 01 घण्टे का सफाई अभियान चलाया जाये। उन्होंने निर्देश  दिये है कि गर्मी के मौसम को दृश्टिगत रखते हुए सफाई अभियान प्रातः 7 बजे से 7.30 की समयाअवधि के मध्य आरम्भ किया जाये तथा सफाई अभियान में भाग लेने के लिए ग्राम प्रधान के अतिरिक्त जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य सहित अधिकाधिक ग्रामीणों कोें प्रोत्साहित किया जाय। उन्होंने कहा सफाई अभियान में अधिकाधिक लोगों के प्रतिभाग करने से गांव तो साफ-सुथरा होगा ही वहीं लोगों के मन में स्वच्छता के प्रति जागरुकता भी पैदा होगी। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत सदस्यों  का आह्वान करते हुए कहा है कि वे भी इस सफाई अभियान में अपना पूर्ण योगदान दें ताकि स्थानीय जनता स्वच्छता के प्रति जागरुक हो सके।
A Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper