आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। क्योंकि योग के चमत्कार ने सभी को आकर्षित किया है। वैज्ञानिक भी योग को तन और मन के लिए लाभदायक मान रहे हैं। भारत जैसे देश में जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं  का बहुत अभाव है वहां योग एक संजीवनी बूटी की तरह है।  योग एक फ्री  हेल्थ इंशोरेंस  है जो वर्तमान और भविष्य में आपके स्वास्थ्य को  बीमारियों से दूर रखता है। 

चमत्कारिक योग के लाभ जानकार रोज करेंगे योग -

  1. सुन्दर त्वचा तथा चमकीले बालों के लिए प्राणायाम योग का महत्‍वपूर्ण अंग है।
  2.  इससे तनाव कम होता है तथा रक्त में आक्सीजन का संचार बढ़ता है। जिससे रक्त संचार में सुधार होता है। 
  3. उत्‍तानासन, उत्‍कटासन, शीर्षासन, हलासन तथा सूर्य नमस्कार आन्तरिक तथा बाहरी सौंदर्य को निखारने में अहम भूमिका अदा करते है।
  4. योग त्वचा में विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। 
  5.  योग से न केवल मांसपेशियां सुदृढ़ होती है बल्कि शरीर में प्राणशक्ति बढ़ती है और नाड़ी तन्त्र को संतुलन मिलता है। योग मानसिक तनाव से मुक्ति प्रदान करता है तथा मानसिक एकाग्रता प्रदान करता है। 
  6. योग से सांसों पर नियन्त्रण प्राप्त किया जा सकता है तथा योगक्रिया के दौरान सांसों को छोड़ने तथा सांसो को खींचने की विस्तृत वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाई जाती है जिससे शरीर में प्राण वायु का संचार होता है। 
  7. यह सौंदर्य के लिए अति आवश्यक है क्योंकि आनन्द का अहसास ही शारीरिक सौंदर्य का अनिवार्य हिस्‍सा है। 
  8. योग से रक्त संचार में सुधार आता है जिसकी वजह से त्वचा के बाहरी हिस्से तक रक्त संचार में बढोत्‍तरी होती है। 
  9. इससे त्वचा में रंगत आती है, आक्सीजन का संचार होता है, सुन्दर आभा का संचार होता है, तथा त्वचा में यौवनपन बना रहता है। 
  10. त्वचा अनेक रोगों से मुक्त रहती है। यही प्रक्रिया बालों पर भी लागू होती है। 
  11. योग से शरीर के प्रत्येक टिशू को आक्सीजन की आपूर्ति होती है जिससे स्वास्थय तथा सुन्दरता की राहें खुद ही खुल जाती है। 
  12. यौगिक आसनों से रीढ़ की हड्डी तथा जोड़ों को लचीला तथा कोमल बनाया जा सकता है। 
  13. योग से तनाव कम होता है तथा शरीर शान्तमय स्थिति में आ जाता है, जिससे तनाव की वजह से होने वाले रोग जैसे बालों का झड़ना, मुंहासे, गंजापन तथा बालों में रूसी की समस्या से स्थाई निजात मिल जाता है। 
  14. योग का मस्तिष्‍क, भावनाओं तथा मनोदशा एवं चितवृत्ति पर सीधा प्रभाव पड़ता है।
  15.  वास्तव में योग नियमित रूप से तनाव को कम करता है तथा आपकी त्वचा में आभा लाता है। 
  16. योग से आप तत्काल यौवन को ताजगी तथा बेहतर मूड का अहसास करेगें।