रूद्रपुर 12 अगस्त- जिलाधिकारी डा0 आशीष कुमार  श्रीवास्तव के निर्देशन मे स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए आज प्रातः 7 बजे से 9.30 बजे तक रूद्रपुर नगर निगम मे सभी वार्डो पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान हेतु अभियान मे जनपद स्तरीय अधिकारियो को नोडल अधिकारी बनाया गया था। जिला अघिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्त शंकर ताकवाले द्वारा भी ट्रांजिट कैंप, आवास विकास व रम्पुरा वार्ड मे स्वयं साफ-सफाई की। जिलाधिकारी ने कहा स्वच्छ शरीर के निर्माण के लिए हमारे आस-पास साफ-सफाई होना जरूरी है। उन्होने कहा शहर वासिंयो को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा हमारा शहर नगर निगम व पर्यावरण मित्रों के भरोसे पूरा साफ नही रह सकता। उन्होने कहा शहर हमारा है, अपने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए हम सबको आगे आना होगा साथ ही अपने घर का कूडा निश्चित स्थान पर डालना हमारी जिम्मेदारी भी है। जिलाधिकारी ने कहा सफाई के लिए यदि शहरवासी एक कदम उठायेंगे तो जिला प्रशासन चार कदम उठायेगा। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियो को निर्देश देेते हुए कहा कूडा डालने के लिए जिन स्थानो पर भूमिगत कूडे दान बनाये जा सकते है, उन स्थानो को चिन्हित किया जाए ताकि शहर मे भूमिगत कूडेदान बनाये जा सके। 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्त शंकर ताकवाले ने कहा स्वच्छ वातावरण मे मनुष्य मस्तिष्क भी स्वच्छ निर्णय लेता है। उन्होने सभी जनपदवासिंयो से अपील करते हुए कहा कि वह अपने आस-पास कूडा न फैलाये यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के कूडे को चिन्हित स्थान पर डाले तो गन्दगी नही होगी। 
स्वच्छता कार्यक्रम मे जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी दीप्ति वैश्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, सहायक आयुक्त मनोरंजन कर सुन्दर सिंह खम्पा, पार्षद मोनू निसाद, सविता अधिकारी, दिलीप अधिकारी, अशोक यादव, मोनू ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 
नगर निगम के अन्तर्गत अन्य अधिकारियो द्वारा भी आवंटित अपने-अपने वार्डो मे सफाई अभियान चलाये गये।
 सफाई अभियान के दौरान जिलाधिकारी द्वारा राप्रावि रम्पुरा वार्ड नम्बर 7 का भी निरीक्षण किया क्षेत्र के लोगो द्वारा बताया गया विद्यालय मे 6सौ से अधिक बच्चो पर एक ही शिक्षक की नियुक्ति की गई है, विद्यालय मे बच्चो हेतु कक्षा कक्षो मे कोई भी पंखे नही लगे है। इस पर जिलाधिकारी ने स्कूल मे एक हफ्ते के अन्दर पंखे लगाने का आश्वासन दिया। उन्होने लोनिवि के अधिशासी अभियन्ता बीसी पंत को स्कूल का फर्स ठीक करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य नगर अधिकारी दीप्ति वैश्य को निर्देश देते हुए कहा यह विद्यालय नगर निगम क्षेत्र मे है इसलिए इसे नगर निगम की ओर से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा शिक्षको की नियुक्ति हेतु शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियो से बात की जायेगी।


Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel