रूद्रपुर 12 अगस्त- कलैक्ट्रेट सभागार मे प्रेस प्रतिनिधियो से रूबरू होेते हुए जिलाधिकारी डा0 आशीष कुमार  श्रीवास्तव ने बताया जनपद के किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन, गन्ना एवं मत्सय से सम्बन्धित कार्यो को माह दर माह सम्पादित कराने हेतु एवं फसलों को लगने वाले रोगो से बचाने के लिए सम्बन्धित विभागो द्वारा एक कलैन्डर तैयार किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा 11 अगस्त को इसका विमोचन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आज इस कलैन्डर का विमोचन कलैक्ट्रेट सभागार मे किया गया। 

उन्होने कहा इस कलैन्डर के माध्यम से जहां किसानो को कृषि, उद्यान, पशुपालन, गन्ना एवं मत्स्य विभाग की जानकारी होगी वही दूसरी ओर किसानो से सुझाव लेकर अगले वर्ष के कलैन्डर मे उनको भी प्रकाशित किया जायेगा। उन्होने कहा किसानो को छोटी-छोटी जानकारी हेतु सम्बन्धित कार्यालय मे आना होता है, इस कलैन्डर के माध्यम से उन्हें बहुत सी जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होने कहा कलैन्डर मे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की भी जानकारी दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया किसानो को कृषि कार्यो मे प्रतिदिन की व्यस्थता के बावजूद किसान अपनी फसल से उसकी पूर्ण क्षमता के अनुरूप उत्पादन नही ले पाता हैं। इसका एक मुख्य कारण यह है कि कृषि से सम्बन्धित कार्य समय से पूर्ण नही किये जाते है, जिससे यह कार्य बाद मे करने से लागत बढती है, वही दूसरी ओर इसका उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडता है। किसानो की समस्या का संज्ञान लेते हुए यह कलैन्डर तैयार किया गया है। इस कलैन्डर से किसानो को पूरे फसल चक्र आदि की जानकारी उपलब्ध हो पायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कृषि विभाग द्वारा कलैन्डर मे प्रत्येक माह राजकीय कृषि निवेश केन्द्रो से प्राप्त होने वाले कृषि निवेश, बोये जाने वाली फसलो सिंचाई, निराई, गुणाई, कटाई, खर पतवार नियत्रंण आदि की जानकारी दी गई है। उद्यान विभाग द्वारा माहवार बगीचो का रख-रखाव, नर्सरी स्थापना, पुराने बागो का जीर्णाेधार, फल एवं सब्जियो की बुआई तथा कृषक क्रियाओ से सम्बन्धित, पशुपालन विभाग द्वारा माहवार पशुओ को लगने वाले टीके, चारे की उपलब्धता, पशुओ को मौसम परिवर्तन से बचाव के तरीके गन्ना विभाग द्वारा बुआई, कटाई, कीट एंव रोगो से रोकथाम, मत्सय विभाग द्वारा माहवार मछलियो को चारा खिलाना, मत्सय अंगुलिकाओ की उपलब्धता तथा नये तालाबो हेतु आवेदन आदि से सम्बन्धित जानकारी दी गई है। उन्होने कहा प्रदेश मे यह पहला प्रयोग किया गया है। उन्होने कहा इन कलैन्डरो का किसानो को वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह उपस्थित थे।
Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel