रूद्रपुर 20 अगस्त- जिलाधिकारी डा0 आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद में अवैध खनन को रोकने व स्टोन क्रेशरों  पर अनुमति से अधिक भण्डारण करने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को दिये है। उन्होने कहा इस कार्य में कोई भी हीला हवाली वर्दाश्त नही होगी। उन्होने निर्देश देते हुये कहा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी खनन क्षेत्रो में रात को भी पैनी नजर रखे अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाय। 
       कल रात जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा पुलिस टीम व राजस्व टीम के साथ शान्तिपुरी खनन क्षेत्रों का दौरा किया गया व 08 ट्रकों को सीज कर कार्यवाही की गई।
       जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व व खनन विभाग की टीमों ने स्टोन क्रेशरों पर छापेमारी की। क्षमता से अधिक खनिज भण्डारण करने पर शान्तिपुर क्षेत्र में गुरूनानक स्टोन के्रशर पर 48.23 लाख,गोला स्टोन के्रशर पर 36.09 लाख,न्यू तराई स्टोन क्रेशर पर 62 लाख,न्यू शुभम स्टोन क्रेशर पर 68.57 लाख व स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्रों में भूमि के स्वामियों  की पहचान कर उक्त भू स्वामियो पर 48.24 लाख का जुर्माना किया गया। 
      जिलाधिकारी के निर्देशन में आज अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु खनन विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बाजपुर क्षेत्र में भी छापेमारी की जा रही है।

Advance Digital Paper - www.adpaper.in & www.kashipurcity.com - न्यूज़, करियर , टेक्नोलोजी . #adigitalpaper, Baal Ki Khaal - Online youtube Channel